भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 406 रनों का विशाल टारगेट चेज करते हुए इतिहास रचा। यह टीम इंडिया का वनडे क्रिकेट के इतिहास में चेज किया गया सबसे बड़ा टारगेट है। साउथ अफ्रीका के बाद भारत वनडे क्रिकेट में 400 से अधिक रन का टारगेट चेज करने वाला दूसरा देश बन गया है। इस रनचेज में कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा चमकें। गिल ने दोहरा शतक जड़ते हुए 223 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं रोहित शर्मा ने 101 रन बनाए। गुवाहटी में हुए इस रनफेस्ट का फैंस ने खूब लुत्फ उठाया। हालांकि गौतम गंभीर फिर भी खुश नहीं है। मैच के बाद उन्होंने ब्रॉडकास्टर्स को इसकी वजह भी बताई।
मैच के बाद ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए गंभीर ने कहा, “देखिए, अगर मैं पूरी ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि बैट और बॉल के बीच थोड़ा और मुकाबला होना चाहिए, क्योंकि आप क्रिकेट की बात करते हैं – लेकिन यह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बैटिंग है।
क्योंकि सोचिए कि एक युवा बॉलर इस विकेट पर बॉलिंग कर रहा है, और विरोधी टीम 400 रन बना रही है और फिर हम 400 रन का पीछा करने निकल पड़ते हैं। जाहिर है, रिकॉर्ड के लिए यह शानदार है, फैंस के लिए यह शानदार है, ब्रॉडकास्टर के लिए यह शानदार है, लेकिन अगर आप मुझसे एक असली क्रिकेट फैन और कोच के तौर पर पूछें, तो मुझे बॉलर्स के लिए भी हमदर्दी रखनी होगी।
जब आप इस तरह के विकेट पर बॉलिंग करते हैं, तो यह बॉलर्स के लिए सही नहीं होता। इसलिए हमें बॉलर्स को कुछ देना होगा ताकि कम से कम कुछ ऐसा हो जिस पर बॉलर्स काम कर सकें।”
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रनों का मेला लगा। वेस्टइंडीज की टीम जहां पहले वनडे में अच्छी शुरुआत के बाद 296 रनों पर सिमट गई थी। वहीं दूसरे वनडे में उन्होंने यह गलती नहीं की। अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तबदील करते हुए उन्होंने 405 रन बोर्ड पर लगाए। जोन कैम्बेल के अलावा कप्तान शे होप और अमीर जंगू ने शतक जड़े। वेस्टइंडीज वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब एक पारी में तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े।
भारत ने इससे पहले कभी 400 से अधिक रन का टारगेट चेज नहीं किया था, वेस्टइंडीज को लग रहा था कि वो यह मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर लेगी।
मगर शुभमन गिल को कुछ और ही मंजूर था। रनजेज में 223 रनों की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए गिल ने 44वें ओवर में ही भारत को जीत दिला दी और टीम इंडिया ने 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त बनाई।
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play