देहरादून में आज होने वाले हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो को लेकर अलग-अलग संगठनों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसी बीच मासूम शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है।
वीडियो में उन्होंने कहा, “तो सारे भाई तैयार हो जाओ भाई, उत्तराखंड प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में लाइव परफॉर्म करने के लिए मैं आन लाग रह्या हूं। पिछले जो भी गिले-शिकवे हैं, सबको दूर करेंगे और बढ़िया प्रोग्राम करेंगे।
जय हिंद साथियों, मैं थारा अपना देसी कलाकार मासूम शर्मा। और मैं आन लाग रह्या हूं आज शाम 7 बजे राजीव गांधी स्टेडियम, देवभूमि देहरादून में। सारे भाई तैयार हो जाओ। जय बाबा बद्री विशाल! जय हिंद, जय भारत, जय उत्तराखंड!”
मासूम शर्मा को रायपुर स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 1 अक्टूबर को उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 के तीसरे सीजन के ग्रैंड फिनाले में लाइव परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया है।
5 पॉइंट में खबर…
1. UPL-2026 के फिनाले में फ्री एंट्री और लाइव शो- देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 1 अक्टूबर (आज) उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL 2026) के तीसरे सीजन का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जा रहा है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) ने दर्शकों के लिए स्टेडियम में फ्री एंट्री रखी है।
शाम को मैच के साथ-साथ प्रसिद्ध हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और प्रांजल दहिया का लाइव म्यूजिक शो प्रस्तावित है।
2. विरोध के बीच मासूम शर्मा का वीडियो संदेश- चारों तरफ से हो रहे विरोध के बीच गायक मासूम शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उत्तराखंड की जनता से अपील की है। उन्होंने कहा-
जय हिंद साथियों, मैं थारा अपना देसी कलाकार मासूम शर्मा। मैं आज शाम 7 बजे राजीव गांधी स्टेडियम, देवभूमि देहरादून में आ रहा हूं। पिछले जो भी गिले-शिकवे हैं, सबको दूर करेंगे और बढ़िया प्रोग्राम करेंगे। सारे भाई तैयार हो जाओ। जय बाबा बद्री विशाल! जय हिंद, जय भारत, जय उत्तराखंड!
3. गोल्डी बराड़ गैंग के नाम से धमकी का सनसनीखेज दावा- शो का विरोध करने वाले संगठनों को अब कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग के नाम से धमकियां मिलने की बात सामने आ रही है।
देवभूमि काली सेना के प्रदेश प्रमुख भूपेश जोशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने विरोध वापस न लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां मिलने का दावा किया है।
4. UKD और सामाजिक संगठनों का रायपुर स्टेडियम में प्रदर्शन का अल्टीमेटम- उत्तराखंड क्रांति दल (UKD), विभिन्न जन-संगठनों और युवाओं ने CAU के रायपुर कार्यालय पर पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मोहित डिमरी के नेतृत्व में CAU के CEO मोहित डोभाल के माध्यम से अध्यक्ष दीपक मेहरा को ज्ञापन सौंपा गया।
चेतावनी दी गई है कि यदि मासूम शर्मा का कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया तो हजारों कार्यकर्ता स्टेडियम का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
5. अप्रैल 2026 का वो विवाद, जिसके कारण मचा है गदर- इसी साल 11 अप्रैल 2026 को देहरादून के DAV पीजी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह में मासूम शर्मा पर मंच से महिलाओं और युवाओं के प्रति भद्दी भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था।
डालनवाला पुलिस ने BNS की धारा 296 और 352 के तहत मामला दर्ज कर नोटिस जारी किया था। इस मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी उन्हें अनुचित व्यवहार के लिए समन भेजा था।
6. गन कल्चर और स्थानीय कलाकारों की अनदेखी पर सवाल- प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मासूम शर्मा के गानों में हिंसा, गन कल्चर और फूहड़ता की भरमार होती है। आयोजक महिमा वर्मा के फैसले पर सवाल उठाते हुए UKD नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड में जब प्रतिभाशाली स्थानीय कलाकारों की भरमार है, तो ऐसे विवादित गायक को बुलाकर देवभूमि का माहौल क्यों खराब किया जा रहा है।
——————————————-
ये खबर भी पढे़ें…
हरियाणवी सिंगर के लाइव शो का विरोध करेगी UKD:नेता बोले- गालीबाज-गन कल्चर को बढ़ावा देने वाला नहीं चाहिए, आज देहरादून आ रहे मासूम शर्मा
देहरादून में आज होने वाले हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो से पहले विवाद हो गया है। अप्रैल 2026 में देहरादून के DAV पीजी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह में मंच से कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल के खिलाफ UKD (उत्तराखंड क्रांति दल) ने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। (पढ़ें पूरी खबर)
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.