IND vs SL LIVE मैच कब, कहां और कैसे देखें? सेमीफाइनल में कैसी रहेगी पिच – Hindustan

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया आज यानी गुरुवार, 1 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया की नजरें गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह बनाने पर होगी। डिफेंडिंग चैंपियन भारत अगर फाइनल तक पहुंचता है तो उनका कम से कम सिल्वर मेडल कन्फर्म हो जाएगा। फाइनल में फैंस को इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबला देखने को भी मिल सकता है, अगर दोनों टीमें अपना-अपना सेमीफाइनल मैच जीतती है तो। पाकिस्तान का सेमीफाइनल मैच बांग्लादेश से है। आइए एक नजर भारत बनाम श्रीलंका लाइव मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं-
इंडिया वर्सेस श्रीलंका एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल कब खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेस श्रीलंका एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल गुरुवार, 1 अक्टूबर को खेला जाएगा।
इंडिया वर्सेस श्रीलंका एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन, जापान में खेला जाएगा।
इंडिया वर्सेस श्रीलंका एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल सुबह 10 बजे IST से शुरू होगा। टॉस 30 मिनट पहले होगा।
इंडिया वर्सेस श्रीलंका एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मैच का फ्री लाइव टेलीकास्ट DD स्पोर्ट्स (DD फ्री डिश) पर भी मिलेगा।
इंडिया बनाम श्रीलंका इंडिया बनाम श्रीलंका एशियन गेम्स क्रिकेट सेमी-फाइनल JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
ग्रुप-स्टेज गेम्स के हिसाब से कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की सतह धीमी है, और हालात स्पिन के लिए अच्छे हो सकते हैं। कई दिनों तक बारिश होने से पिच और भी धीमी हो सकती है और आउटफील्ड सुस्त हो सकती है। हालांकि, फोरकास्ट अच्छा है, मैच के दिन बारिश की सिर्फ 10% संभावना है।
निशिन में भारी बारिश के बाद, बुधवार को सूरज अपनी पूरी चमक के साथ निकला। गुरुवार के लिए फोरकास्ट एक्यूवेदर के अनुसार “बहुत गर्म और खूब धूप” और द वेदर चैनल के अनुसार “ज़्यादातर धूप” है, जिसमें टेम्परेचर 30 डिग्री सेल्सियस तक जाने और ह्यूमिडिटी लगभग 60% रहने की उम्मीद है।
अगर अचानक बारिश की वजह से यह गेम भी रद्द हो जाता है, तो इंडिया ऊंची रैंक वाली टीम होने के कारण फाइनल में पहुंच जाएगा।
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News