बल्क डील से रॉकेट बना यह शेयर, जेफरीज ने कहा-IPO इश्यू से 98% तक बढ़ेगा भाव – Hindustan

मुख्य बातें

Molbio Diagnostics ipo: हाल ही में शेयर बाजार में एंट्री लेने वाली कंपनी- मोलबायो डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड के शेयर गुरुवार को डिमांड में थे। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को इस कंपनी के शेयर की कीमत में 5% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शेयर में यह तेजी बल्क डील की वजह से आई है। आइए डिटेल में शेयर परफॉर्मेंस और बल्क डील के बारे में जान लेते हैं।

दरअसल, 30 सितंबर को HDFC म्यूचुअल फंड ने गोवा की डायग्नोस्टिक सॉल्यूशन देने वाली कंपनी में 23 लाख शेयर खरीदे, जो कंपनी में 1.99% हिस्सेदारी के बराबर है। BSE के डेटा के अनुसार, ये शेयर 1,315 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे गए। वहीं, मोतीलाल ओसवाल प्राइवेट इक्विटी द्वारा मैनेज किए जाने वाले बिजनेस एक्सीलेंस ट्रस्ट III ने 23.28 लाख शेयर 306.26 करोड़ रुपये में बेचकर मोलबायो डायग्नोस्टिक्स में अपनी हिस्सेदारी 2.02 प्रतिशत अंक कम कर दी। BSE डेटा के अनुसार, ये शेयर 1315.01 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए।

गुरुवार को BSE पर मोलबायो डायग्नोस्टिक्स के शेयर 1,309.55 रुपये पर खुले और इंट्राडे में 1,378.55 रुपये के हाई लेवल तक पहुंचे। स्टॉक का इंट्राडे लो 1,309.45 रुपये रहा। इसके शेयर अपने IPO इश्यू प्राइस 807 रुपये से लगभग 71% बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बता दें कि 17 अगस्त के मोलबायो डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड के आईपीओ की लिस्टिंग हुई थी। यह अपने इश्यू प्राइस 807 रुपये के मुकाबले 29 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर, इश्यू प्राइस से 21.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 980 रुपये पर लिस्ट हुआ और कारोबार के दौरान 1,064.85 रुपये तक चढ़ा। अंत में यह 28.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,036.30 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई पर भी कंपनी के शेयर ने 980 रुपये पर शुरुआत की। अंत में यह 29 प्रतिशत चढ़कर 1,041.70 रुपये पर रहा। इसके बाद भी शेयर की तेजी का सिलसिला जारी रहा और यह सितंबर महीने में 1,686.50 रुपये तक पहुंचा।

इंटरनेशनल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने मोलबायो डायग्नोस्टिक्स शेयर के लिए ‘बाय’ रेटिंग और ₹1,600 का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने मेडिकल इक्विपमेंट बनाने वाली इस कंपनी को अपनी ‘हाई-कनविक्शन टॉप पिक’ (सबसे पसंदीदा शेयर) बताया है। ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस ₹1600 इसके IPO इश्यू प्राइस ₹807 से 98% से ज्यादा की संभावित बढ़त को दिखाता है। जेफरीज का कहना है कि मोलबायो उन चुनिंदा भारतीय इनोवेशन-बेस्ड कंपनियों में से एक है, जिसने अपने मुख्य प्लेटफॉर्म की कमर्शियल सफलता साबित की है। साथ ही, कंपनी के पाइपलाइन में मौजूद कई प्रोडक्ट्स भविष्य में लंबी अवधि की ग्रोथ में मदद कर सकते हैं। जेफरीज ने हेल्थकेयर से जुड़ी अहम चुनौतियों से निपटने के लिए नेक्स्ट-जेनरेशन डायग्नोस्टिक प्लेटफॉर्म विकसित करने पर मोलबायो के फोकस को रेखांकित किया।

साल 2000 में साइंटिस्ट श्रीराम नटराजन और चंद्रशेखर नायर द्वारा शुरू की गई इस कंपनी ने इन-हाउस दो प्लेटफॉर्म विकसित किए हैं और एक अन्य का अधिग्रहण किया है, साथ ही नेक्स्ट-जेनरेशन प्रोडक्ट्स की पाइपलाइन भी बनाए रखी है। ब्रोकरेज ने बताया कि मोलबायो ने भारत में 16 और विदेशों में 191 पेटेंट हासिल किए हैं।

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News