प्रयागराज के 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी के आरक्षी मनीष यादव ने 75वीं ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में हरियाणा के करनाल स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी में रजत पदक जीता। उन्होंने 55 किलोग्राम ग्रीको रोमन भारवर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर वाहिनी का मान बढ़ाया।
मनीष यादव 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी के बी दल में तैनात हैं। उन्होंने देश भर के पुलिस खिलाड़ियों के बीच शानदार कुश्ती का प्रदर्शन कर कड़े मुकाबलों में यह पदक जीता।
वाहिनी लौटने पर अधिकारियों और जवानों ने मनीष यादव का स्वागत किया। सेनानायक राजेश कुमार श्रीवास्तव (आईपीएस) ने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने मनीष के प्रदर्शन की तारीफ कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मनीष की इस जीत से 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी में खुशी का माहौल है। साथी जवानों ने बधाई दी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.