35,000 फीट की ऊंचाई पर आसमान के बीच एक खौफनाक मंजर… कॉकपिट के अंदर को-पायलट का जानलेवा हमला, खून से लथपथ पायलट और अपनी जान पर खेलकर फ्लाइट को क्रैश से बचाने की कोशिश। ये सब कुछ सुनने में किसी फिल्म की स्क्रिप्ट लग सकती है। लेकिन यह सब हकीकत है और भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने जो कर दिखाया है, उसके बाद उन्हें सुपरहीरो का दर्जा देना भी गलत नहीं होगा। स्मित मच्छार ने बुधवार को फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट को क्रैश होने से बचा लिया। उन्हें पता था कि आपातकालीन स्थिति में क्या करना है।
दरअसल फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई इस खौफनाक घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार का एक पुराना पॉडकास्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस हादसे से काफी पहले दिए एक इंटरव्यू में कैप्टन मच्छार क्रू मेंबर्स की अहमियत पर बात करते हुए सुने जा सकते हैं। इंटरव्यू में स्मित मच्छार आपातकालीन स्थिति में क्रू मेंबर की भूमिका पर बात कर रहे थे।
पॉडकास्ट में कैप्टन मच्छार ने कहा था, “जब हम 35 हजार फीट ऊपर होते हैं और कुछ गड़बड़ हो जाती है, तो कौन बचाएगा आपको? आप भाग्यशाली होंगे कि आपकी फ्लाइट में कोई डॉक्टर मौजूद हो… लेकिन अगर नहीं हुआ तो?” उन्होंने आगे कहा था, “हो सकता है कि केबिन क्रू सर्जरी करने के लिए ट्रेंड न हों, लेकिन वे आपकी जान बचा सकते हैं। दुर्भाग्य से लोग क्रू को केवल खाना परोसने या बोर्डिंग में मदद करने वाला समझते हैं, लेकिन जब चीजें बिगड़ती हैं, तो आपको उन्हीं की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।”
स्मित की बातें अब सही साबित हुईं। बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में अचानक चीख-पुकार मच गई। कॉकपिट के अंदर ही को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। स्मित खून से लथपथ हो गए। लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन ने हिम्मत दिखाकर कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे बाहर मौजूद लोग अंदर आ सके। इसके बाद क्रू मेंबर्स और कुछ यात्रियों ने मिलकर को पायलट को पकड़ा।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
समाचार वेबसाइट वाईनेट ने इजरायली अधिकारियों के हवाले से बताया कि सह-पायलट ओमान का नागरिक है और उस पर विमान को गिराने की कोशिश करने का संदेह था। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि यात्री ने विमान को गिराने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि उड़ान के बीच विमान अचानक घूमने लगा और तेजी से नीचे की ओर जाने लगा। इसके बाद कुछ यात्री और चालक दल का एक सदस्य कॉकपिट में घुसने और उस पायलट को काबू करने में सफल रहे। आरोपी विमान की संचालन प्रणाली को नष्ट करने की कोशिश कर रहा था। विमान में 27 बच्चों सहित 174 यात्री सवार थे।
कॉकपिट में हुए इस हमले और अफरा-तफरी के बीच फ्लाइट को तुरंत डाइवर्ट किया गया और सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वहीं कैप्टन स्मित मच्छार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play