मुंबई के मनोरी बीच के पास फंसे जहाज में 4 लोगों की मौत, नौसेना ने निकाले शव, पुलिस ने जताई ये आशंका! – aajtak.in

Feedback
मुंबई के बोरीवली पश्चिम स्थित गोराई-मनोरी समुद्रकिनारे पर पिछले करीब चार महीनों से फंसे एक बड़े जहाज में चार लोगों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक, ये चारों लोग कथित तौर पर जहाज के अंदर चोरी के इरादे से गए थे और इसी दौरान गैस रिसाव की वजह से दम घुटने से उनकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी.
जानकारी के मुताबिक, करीब चार महीने पहले यह जहाज मनोरी समुद्रकिनारे पर आकर फंस गया था. जहाज के मालिक के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है और बताया जा रहा है कि वह फिलहाल फरार है. उसके विदेश में होने की संभावना है.
प्राथमिक जांच में यह दावा भी सामने आया है कि इस जहाज का इस्तेमाल तेल से जुड़े कथित अवैध कारोबार के लिए किया जाता था. हालांकि, इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है.
इसी बीच पुलिस की जांच में जहाज पर पहले भी चोरी की दो घटनाएं होने की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि पहली बार चोरों ने जहाज से करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी किया था, जबकि दूसरी बार करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी किए जाने का दावा किया जा रहा है.
इसके बाद तीसरी बार चोरी के इरादे से करीब आठ लोगों की एक टोली स्पीडबोट की मदद से जहाज तक पहुंची थी. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति स्पीडबोट पर ही रुका रहा, जबकि सात लोग जहाज के अंदर दाखिल हुए.
इनमें से चार लोग जहाज के अंदरूनी हिस्से में पाइप काटने के लिए गए थे. इसी दौरान जहाज के भीतर गैस रिसाव होने की आशंका जताई जा रही है. जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण चारों की दम घुटने से मौत होने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है.
घटना की जानकारी मिलते ही गोराई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए नौसेना को भी इसकी जानकारी दी गई. जहाज के अंदर फंसे चारों लोगों के शव को नौसेना की मदद से बाहर निकाला गया वहीं, जहाज के आसपास मौजूद अन्य संदिग्धों में से तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है कि वे जहाज पर किस मकसद से पहुंचे थे और चोरी के इस कथित प्रयास के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे. 
फिलहाल, पुलिस घटनास्थल का पंचनामा कर लिया है और जहाज के अंदर की स्थिति की बारीकी से जांच की जा रही है. जहाज में गैस रिसाव किस वजह से हुआ? चारों लोगों की मौत वास्तव में किस कारण हुई? जहाज पर मौजूद अन्य लोगों की भूमिका क्या थी और क्या यह पूरा मामला चोरी के प्रयास से जुड़ा है? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे.
फिलहाल, इस पूरे मामले में चार लोगों की मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. गोराई पुलिस मामले की जांच कर रही है और नौसेना की मदद से जहाज के अंदर से शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
(साथ में शिव शंकर तिवारी का इनपुट)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News