JBM की इलेक्ट्रिक बसों का बोलबाला, ई-बस रजिस्ट्रेशन में सबसे आगे रही; 33% मार्केट शेयर पर किया कब्जा – Hindustan

जेबीएम ऑटो (JBM Auto) ने सितंबर 2026 में भारत के इलेक्ट्रिक बस मार्केट में 33% हिस्सेदारी हासिल की है। कंपनी ने बीते महीने के दौरान 274 इलेक्ट्रिक बसें जोड़ीं। वाहन पोर्टल के डेटा के अनुसार, यह आंकड़ा उस अवधि के दौरान देश में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन को दिखाता है। कंपनी ने FY26-27 की पहली छमाही के दौरान 892 इलेक्ट्रिक बसें जोड़ीं। ये अप्रैल से सितंबर के लिए 24% बाजार हिस्सेदारी में योगदान करती हैं। 274 यूनिट का सितंबर का आंकड़ा कंपनी की मंथली ग्रोथ को दिखाता है। जबकि H1FY26-27 में 892 यूनिट की कम्बाइंड सेल्स इलेक्ट्रिक बस सेगमेंट में इसकी रेगुलर डिमांड को दिखाता है। इसी अवधि के दौरान, भारतीय इलेक्ट्रिक बस बाजार में कुल 3,771 रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए।

JBM ऑटो चीन के बाहर राजधानी रीजन (NCR) में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी डेडिकेटेड इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक बस मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी ऑपेरट करता है। इस फेसिलिटी की सालाना मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी 20,000 बसों की है। यह डिजाइन, इंजीनियरिंग, टेस्टिंग, वैलिडेशन और मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को इंटीग्रेटेड करती है। यह बुनियादी ढांचा कंपनी को बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्युशन डेवलप करने में सक्षम बनाता है।

इस उपलब्धि पर JBM ऑटो के वाइस चेयरमैन और एमडी, निशांत आर्य ने कहा कि सालों से सेगमेंट में लगातार लीडरशिप हमारे शानदार ईकोसिस्टम को दिखाता है। कंपनी के उद्देश्य बिल्ड EV सॉल्युशन और नेट जीरो 2040 प्रतिबद्धता के साथ काम करना है। JBM इलेक्ट्रिक बसें अब तक 450 मिलियन ई-किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी हैं। वहीं, 2 बिलियन से अधिक यात्रियों को सर्विस दे रही हैं। इन ऑपरेशंस ने 1 बिलियन किलोग्राम से अधिक CO2 उत्सर्जन को रोकने में योगदान दिया है। यहा शून्य-उत्सर्जन की दिशा में देश की कामयाबी को दिखाता है।

अगस्त में JBM ऑटो ने कहा था कि वह फाइनेंशियल ईयर 2027 में 7,000 से 7,500 करोड़ रुपए के राजस्व का टाकगेट रख रहा है, जिसमें लगभग 45% उसके इलेक्ट्रिक व्हीकल बिजनेस से आने की उम्मीद है, क्योंकि इलेक्ट्रिक बसों और ऑटो कम्पोनेंट की डिमांड बढ़ रही है। अगस्त में CNBC-TV18 से बात करते हुए, आर्य ने कहा कि कंपनी को FY27 की दूसरी छमाही में मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि JBM ऑटो अगले ढाई सालों में 9,000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों की ऑर्डर बुकिंग एक्सीक्यूट कर रहा है।

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News