त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। पूर्णिया जिला स्कूल प्रशाल में तरुणोदय सांस्कृतिक विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित 34वें राष्ट्रीय हिंदी साधक सम्मान समारोह में त्रिवेणीगंज के वरिष्ठ साहित्यकार सुरेंद्र भारती एवं कवि ई. आलोक राई को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर क्षेत्र के साहित्यप्रेमियों ने दोनों साहित्यकारों को बधाई दी। समारोह की अध्यक्षता डॉ. मांगन मिश्र मार्तण्ड ने की। मुख्य अतिथि बाबा बैद्यनाथ झा एवं गिरजानंद मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि कल्पना तिवारी और डॉ. उत्तिमा केशरी मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन प्रो. गजाधर यादव ने किया। सम्मान सत्र में ई. आलोक राई को ‘तरुणोदय साहित्य सम्मान’ से रेशमी चादर, प्रतीक चिह्न एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मालूम हो कि ई आलोक राई महाकवि कई चर्चित किताब के रचयिता स्व डॉ धुबनारायन सिंह राई के पुत्र हैं। वहीं वरिष्ठ साहित्यकार सुरेंद्र भारती को भी साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विचार सत्र में सुरेंद्र भारती समेत अन्य साहित्यकारों ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और साहित्य के विकास पर अपने विचार रखे। इसके बाद आयोजित कवि सम्मेलन में सुरेंद्र भारती और ई. आलोक राई ने भी अपनी काव्य प्रस्तुतियां दीं। उनकी रचनाओं को उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने सराहा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play