कौन हैं अनूप बागची? जिन्‍हें बनाया गया HDFC बैंक का नया MD और सीईओ – Aaj Tak

HDFC बैंक ने अपना नया बॉस चुन लिया है. अनूप बागची को 27 अक्टूबर, 2026 से तीन साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया. गुरुवार को इनके नाम की मंजूरी मिल गई, आरबीआई की तरफ से बागची को नया बॉस चुनने की अनुमति दे दी गई है. बागची अभी ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO हैं. 
बागची शशिधर जगदीशन की जगह लेंगे. जगदीशन ने अगस्त में बोर्ड को बताया था कि 26 अक्टूबर को अपना कार्यकाल खत्म होने पर वे दोबारा नियुक्ति नहीं चाहेंगे. जिसके बाद से ही HDFC बैंक के नए बॉस की तलाश जारी थी. हालांकि, अब ये तलाश पूरी हो चुकी है और बागची को एचडीएफसी बैंक का नया एमडी और सीईओ चुन लिया गया है. 
बागची कबसे संभालेंगे जिम्‍मेदारी? 
एक रेगुलेटरी फाइलिंग में, HDFC बैंक ने कहा कि रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने बागची को तीन साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है. इसके बाद, बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने गवर्नेंस, नॉमिनेशन और रेमुनरेशन कमिटी की सिफारिश के आधार पर, 1 अक्टूबर, 2026 को हुई अपनी बैठक में, 2 अक्टूबर, 2026 से बागची को बैंक का एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त करने की मंज़ूरी दी.
HDFC बैंक ने कहा कि बोर्ड ने RBI द्वारा मंजूर की गई शर्तों (जिसमें सैलरी भी शामिल है) के साथ, 27 अक्टूबर, 2026 से 3 (तीन) साल की अवधि के लिए अनूप बागची को बैंक का MD और CEO नियुक्त करने को भी मंज़ूरी दी, जो कंपनीज़ एक्ट, 2013 के प्रावधानों के अनुसार शेयरहोल्डर्स की मंज़ूरी पर निर्भर करेगा.
कौन हैं अनूप बागची? 
अनूप बागची बैंकिंग और फाइनेंस सर्विस सेक्‍टर की दुनिया में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव रखते हैं. उन्होंने 1992 में ICICI Group के साथ अपना करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने रिटेल बैंकिंग, एमएसएमई, कॉरपोरेट बैंकिंग, ट्रेजरी और क्रेडिट पॉलिसी जैसे कई सेक्‍टर में काम कर चुके हैं.
इनकी पढ़ाई देश के दो बड़े संस्थानों से हुई है. उन्होंने 1990 में आईआईटी कानपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. इसके बाद इन्‍होंने IIM बेंगलुरु से मैनेजमेंअ की पढ़ाई की यानी उनका करियर टेक्निकल एजुकेशन से शुरू होकर मैनेजमेंट और बैंकिंग की ओर बढा है. 
 एक्‍ज‍िक्‍यूट‍िव डायरेक्‍टर रह चुके हैं अनूप
ICICI बैंक से बागची 1992 से ही जुड़े हैं. इन्‍होंने यहां पर कई बड़ी जिम्‍मेदारिया निभाई हैं. साल 2017 में बागची आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने. इस भूमिका में उन्होंने होलसेल बैंकिंग, ट्रांजैक्शन बैंकिंग, मार्केट्स और प्रॉपराइटरी ट्रेडिंग ग्रुप जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News