Muzaffarpur News: सड़क निर्माण में अनियमितता से ग्रामीणों में आक्रोश – Hindustan

Muzaffarpur News: गायघाट,एक संवाददाता। कमरथू कोइरी टोला में बन रही सड़क में अनियमितता का मामला सामने आया है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण मुकेश सिंह, राकेश सिंह, नीतीश्वर सहनी, सूरज दास, अखिलेश चौधरी, अरविंद ठाकुर, शिवनारायण महतो, जीवन महतो, पूर्व उपमुखिया शंभू महतो व वार्ड सदस्य नंदकिशोर महतो आदि ने बताया कि बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत सड़क का कालीकरण हो रहा है। यह सड़क जाया प्रधानमंत्री सड़क से कोइरी टोला होते हुए कमरथू मल्लाह टोला तक जाती है। करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 1 करोड़ 11 लाख रुपए से हो रहा है। बार-बार जेई से शिकायत करने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है।

सड़क के दोनों किनारे मिट्टी भराई नहीं करने से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि डीएम से मिलकर शिकायत की जाएगी। इस संबंध में आरईओ के सहायक अभियंता इदरीश आलम ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News