लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्राशासकीय व वित्तीय कार्यों में एकरूपता के लिए मॉडल बायलॉज को अपनाया जाए और उसी के अनुसार कार्यवाही की जाए। यह निर्देश प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने दिए। गुरुवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों की प्रशासकीय परिषद की बैठक में उन्होंने नियमों व प्रक्रियाओं में एकरूपता अपनाने का आदेश दिया।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़, अंबेडकर नगर, बिजनौर व कन्नौज की बैठक में उन्होंने कहा कि जहां नियमों व प्रक्रियाओं में एकरूपता की जरूरत है, वहां पर अनावश्यक देरी न की जाए। संबंधित प्रस्तावों को नियमानुसार शीघ्र निस्तारित करने पर जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में शोध व नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाए। उद्योगों की जरूरत के अनुसार शोध व नवाचार किया जाए। युवाओं को ऐसी तकनीकी शिक्षा देने पर जोर दिया जाए जिससे अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। रोजगार के अवसर अधिक से अधिक छात्रों को दिलाया जाए। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों को केवल शिक्षण संस्थान के रूप में नहीं बल्कि शोध, नवाचार, कौशल विकास व उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार किया जाए। बैठक में प्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा अमित गुप्ता व महानिदेशक, प्राविधिक शिक्षा सेल्वा कुमारी जे भी मौजूद रहीं。
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play