अजय देवगन की 'Drishyam 3' ने मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में तोड़े 13 फिल्मों के रिकॉर्ड – Bharat24live

Yuvraj Singh
Date: 01-10-26 22:46
Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में दर्शकों के सामने लौटने की तैयारी में हैं. ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है और रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े इसकी चर्चा को और बढ़ा रहे हैं. फिल्म की कहानी को लेकर भी काफी उम्मीदें हैं. अजय देवगन पहले ही संकेत दे चुके हैं कि इस बार कहानी को एक निष्कर्ष तक पहुंचाया गया है और इसके बाद फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी बनेगी या नहीं, यह फिलहाल तय नहीं है.
पांच दिन में एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार
‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर से शुरू हुई थी और पांच दिनों में फिल्म ने प्री-सेल्स में शानदार आंकड़े दर्ज किए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने ब्लॉक सीट्स समेत एडवांस बुकिंग से 51.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज कर लिया था. वहीं ब्लॉक सीट्स को हटाकर यह आंकड़ा 41.17 करोड़ रुपये बताया गया है. फिल्म के करीब 15.38 लाख टिकट बिक चुके हैं और इसे 44,615 शोज मिले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की ऑक्यूपेंसी 15 फीसदी रही.
‘धुरंधर 2’ के हिंदी प्री-सेल्स रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे
एडवांस बुकिंग के मामले में ‘दृश्यम 3’ ने ‘धुरंधर 2’ के हिंदी प्री-सेल्स आंकड़े को भी पीछे कर दिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने हिंदी में करीब 11.99 लाख टिकट बेचे थे, जबकि ‘दृश्यम 3’ इससे ज्यादा टिकट बेच चुकी है. ‘धुरंधर 2’ की हिंदी प्री-सेल्स कमाई 47.99 करोड़ रुपये बताई गई थी. ‘दृश्यम 3’ की लगातार बढ़ती बुकिंग ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को लेकर माहौल बना दिया है.
हर दिन बढ़ता गया प्री-सेल्स का आंकड़ा
फिल्म की एडवांस बुकिंग के अलग-अलग दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इसकी रफ्तार लगातार बनी हुई दिखाई देती है. सैकनिल्क के अनुसार, दूसरे दिन ब्लॉक सीट्स समेत करीब 24.50 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 17.03 करोड़ रुपये, चौथे दिन 7.17 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 2.57 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज हुई. वहीं इन दिनों में क्रमशः करीब 7 लाख, 4.42 लाख, 1.84 लाख और 62,820 टिकटों की बिक्री बताई गई है. इन आंकड़ों ने फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी मजबूत टिकट बिक्री को सामने रखा है.
प्री-सेल्स में 2026 की 13 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
1. धुरंधर 2- 11.99 लाख
2. बॉर्डर 2- 1.35 लाख
3. कॉकटेल 2- 70 हजार
4. वेलकम टू द जंगल- 12 हजार
5. अल्फा- 35 हजार
6. ओ रोमियो- 33 हजार
7. भूत बंगला- 32 हजार
8. है जवानी तो इश्क होना है- 30 हजार
9. चांद मेरा दिल- 26.5 हजार
10. मर्दानी 3- 19.150 हजार
11. पति पत्नी और वो दो- 13 हजार
12. पेद्दी- 5 हजार
13. एक दिन- 2900
ओपनिंग से पहले ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड पर नजर
एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के आधार पर ‘दृश्यम 3’ ने 2026 में रिलीज हुई कई फिल्मों के प्री-सेल्स रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का दावा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने साल की 13 फिल्मों के प्री-सेल्स आंकड़ों को पार किया है. इतना ही नहीं, 2026 की टॉप ओपनिंग वाली फिल्मों की सूची में शामिल 10 फिल्मों में से 9 के शुरुआती प्री-सेल्स रिकॉर्ड भी ‘दृश्यम 3’ की बुकिंग से पीछे बताए जा रहे हैं. हालांकि अंतिम बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन का आंकलन फिल्म की रिलीज के बाद ही किया जा सकेगा.
देखिए टॉप 10 की लिस्ट
ये भी पढ़ें: नौ रातों तक भीषण युद्ध, फिर ‘महिषासुर मर्दिनी’ बनीं मां दुर्गा, जानें नवरात्र मनाने के पीछे की कहानी
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News