Google का बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड भारत में लॉन्च, पूरे सप्ताह नहीं करना पड़ेगा चार्ज – indiatv.in

Google ने अपना बिना स्क्रीन वाला फिटनेस बैंड Fitbit Air भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फिटनेस बैंड को आज यानी 2 अक्टूबर को सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया गया है। कंपनी इस अफोर्डेबल फिटनेस बैंड की खरीद पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस फिटनेस बैंड की खास बात ये है कि इसे सिंगल चार्ज में एक सप्ताह तक यूज किया जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में अपना GoogleBook अल्ट्रा स्लिम लैपटॉप पेश किया है।
Google Fitbit Air को भारत में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फिटनेस बैंड को चार कलर ऑप्शन- Obsidian, Berry, Lavender और Fog में खरीदा जा सकता है। इस फिटनेस बैंड से साथ कंपनी तीन महीने तक गूगल हेल्थ प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है। इस फिटनेस बैंड को कंपनी के आधिकारिक स्टोर के अलावा फ्लिपकार्ट, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स आदि से खरीदा जा सकता है। इसकी खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है।
गूगल के इस फिटनेस बैंड का डिजाइन स्टैंडर्ड स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड से अलग है। इसमें कंपनी ने डिस्प्ले नहीं दिया है, जिसकी वजह से इसकी बैटरी लंबी चलती है। इसमें कॉम्पैक्ट सेंसर मॉड्यूल दिया गया है। इस मॉड्यूल के बैंड को आप अपने हिसाब से चेंज कर सकते हैं। यह फिटनेस बैंड केवल आपके बॉडी के वाइटल्स को ही ट्रैक करता है। इसमें ई-मेल, कॉल्स, मैसेज आदि के नोटिफिकेशन जैसा कोई डिस्ट्रेक्शन नहीं है। इस वेलनेस बैंड को आप गूगल हेल्थ ऐप के जरिए पेयर कर सकेंगे।
कंपनी का दावा है कि यह फिटनेस बैंड बेहद हल्का है, इसलिए इसका नाम Air रखा गया है। इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो यह स्लीप ट्रैकिंग सेंसर के साथ आता है। इसमें कई सारे हेल्थ सेंसर्स दिए गए हैं, जिनमें हार्ट रेट, रेस्टिंग हार्ट रेट, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी और ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2) आदि शामिल हैं।
यह फिटनेस बैंड असामान्य हार्ट रिदम पर नोटिफिकेशन भी भेजता है। साथ ही, इसे सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यहीं, इसे 5 मिनट चार्ज करे 24 घंटे तक यूज किया जा सकता है। इस डिवाइस को अपने स्मार्टफोन में गूगल हेल्थ ऐप इंस्टॉल करके पेयर कर सकते हैं। 
यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ मिलेगी 6000mAh की बैटरी
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News