समुद्र में व्हेल ने यॉट को मारी जोरदार टक्कर, डूबी नाव… 18 घंटे बाद बची 4 लोगों की जान – Aaj Tak

Feedback
दक्षिण प्रशांत महासागर में एक स्पर्म व्हेल की टक्कर से 16 मीटर लंबी यॉट बुरी तरह टूट गई. समुद्र में डूब गई. यॉट में चार सेलर्स सवार थे. यह घटना नॉरफॉक आइलैंड से करीब 460 किलोमीटर उत्तर में हुई. टक्कर के बाद यॉट का स्टीयरिंग टूट गया और हल में कई जगह दरारें पड़ गईं. इससे यॉट के अंदर पानी भरने लगा. करीब 18 घंटे बाद एक कंटेनर शिप ने चारों सेलर्स को सुरक्षित बचा लिया.
यह घटना शनिवार को हुई. चारों सेलर्स दक्षिण प्रशांत महासागर में सफर कर रहे थे. यॉट का नाम ताई टैम था. ऑस्ट्रेलिया की जेम्मा कूपर यॉट चला रही थीं. उन्होंने बताया कि अचानक तेज आवाज हुई और पूरी यॉट एक तरफ जोर से हिल गई. पहले उन्हें समझ नहीं आया कि क्या हुआ है. फिर उन्होंने पानी में भूरा रंग देखा और पास में एक स्पर्म व्हेल नजर आई. तभी पता चला कि यॉट व्हेल से टकराई है.
यह भी पढ़ें: गर्मी ने झुलसाया, सूखे ने सुखाया… यूरोप में 1.67 करोड़ टन अनाज का उत्पादन चौपट
जेम्मा के पति जेरेमी कूपर उस समय यॉट के नीचे सो रहे थे. टक्कर की आवाज से उनकी नींद खुल गई. उन्होंने देखा कि स्टीयरिंग सिस्टम टूट गया है और यॉट में तेजी से पानी आ रहा है. क्रू ने तुरंत पानी बाहर निकालना शुरू किया. करीब 30 मिनट बाद इमरजेंसी बीकन चालू किया गया और मेडे कॉल भेजा गया.
टक्कर से यॉट में कई जगह दरारें
फ्रांस के क्रू मेंबर मार्टिन जाफ्रे ने बताया कि टक्कर से यॉट के हल में कई जगह कट और दरारें पड़ गई थीं. फाइबरग्लास भी टूट गया था. स्टीयरिंग खराब होने के कारण यॉट को चलाना मुश्किल हो गया था. चारों सेलर्स ने यॉट को बचाने की कोशिश की. उन्होंने अंदर आ रहे पानी को रोकने के लिए जो सामान मिला, उसका इस्तेमाल किया. जाफ्रे ने एक्सपैंशन फोम से पानी आने की जगह को बंद करने की कोशिश की. उन्होंने यॉट के नीचे जाकर हल की हालत भी देखी. बाकी लोग लगातार पानी बाहर निकालते रहे.
leयह भी पढ़ें: अब क्या करेगा चीन? अमेरिका ने ताइवान को दिए घातक फाइटर जेट
रात में लाइफ राफ्ट में गए
कई घंटे कोशिश करने के बाद भी यॉट को बचाना मुश्किल हो गया. रात में चारों सेलर्स यॉट छोड़कर लाइफ राफ्ट में चले गए. समुद्र शांत था और उस समय पूरा चांद भी था. बाद में उन्होंने यॉट और लाइफ राफ्ट को जोड़ने वाली रस्सी काट दी. उन्हें डर था कि डूबती यॉट लाइफ राफ्ट को भी नीचे खींच सकती है. इसके कुछ देर बाद ताई टैम समुद्र में डूब गई.
Sperm Whale, Yacht Collision
18 घंटे बाद मिला रेस्क्यू
घटना के बाद रॉयल न्यूज़ीलैंड एयर फोर्स ने पी-8ए पोसीडॉन पेट्रोल एयरक्राफ्ट भेजा. इसका काम चारों सेलर्स से रेडियो कॉन्टैक्ट करना और रेस्क्यू में मदद करना था. रविवार सुबह करीब 6 बजे 143 मीटर लंबे कंटेनर शिप एमवी सोफ्राना सुरविल ने चारों सेलर्स को लाइफ राफ्ट में देखा. जहाज ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया. यानी व्हेल से टक्कर के करीब 18 घंटे बाद चारों लोगों का रेस्क्यू हुआ.
कितना बड़ा होता है स्पर्म व्हेल?
स्पर्म व्हेल दुनिया की सबसे बड़ी दांत वाली व्हेल है. नर स्पर्म व्हेल करीब 52 फीट तक लंबा और 45 टन तक भारी हो सकता है. मादा करीब 40 फीट तक लंबी और 15 टन तक भारी हो सकती है. ये व्हेल करीब 2,000 फीट की गहराई तक गोता लगा सकती हैं.
स्पर्म व्हेल काफी समय समुद्र के अंदर रहती हैं. इसलिए समुद्र में चल रही नावों के लिए इन्हें समय रहते देख पाना हमेशा आसान नहीं होता. इस घटना में भी टक्कर के बाद यॉट को इतना नुकसान हुआ कि चारों सेलर्स को उसे छोड़ना पड़ा. हालांकि सभी चारों लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News