एलिवेटेड रोड बनने से दिल्ली-मुंबई का सफर बेहतर होगा – Hindustan

– 30 महीने के अंदर बनकर तैयार होगा

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। द्वारका एक्सप्रेसवे को गुरुग्राम-सोहना हाईवे से एलिवेटेड रोड के माध्यम से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। सर्दर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर करीब 4.2 किमी लंबा एलिवेटेड रोड तैयार करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने टेंडर जारी कर दिया है। इसके निर्माण पर करीब 776 करोड़ रुपये की लागत आएगी। टेंडर में इस योजना को 30 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

जीएमडीए की इस परियोजना के मुताबिक द्वारका एक्सप्रेसवे से लेकर गुरुग्राम-सोहना हाईवे तक आठ लेन का एलिवेटेड रोड तैयार किया जाएगा, जिससे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे आना-जाना आसान हो जाएगा। इस एलिवेटेड रोड के नीचे एसपीआर पर तीन-तीन लेन की मुख्य सड़क होगी, जबकि दो-दो लेन की सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी इस एलिवेटेड रोड के निर्माण की परियोजना की समीक्षा की। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने उन्हें बताया कि इस रोड के निर्माण का टेंडर जारी करदिया है। सर्विस रोड और प्रमुख जंक्शनों पर रैंप तैयार किए जाएंगे। इसके परियोजना के अलावा वाटिका चौक पर इंटरचेंज का निर्माण किया जाएगा। वाटिका चौक से लेकर घाटा तक करीब साढ़े आठ किमी लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। इन दोनों परियोजनाओं की डीपीआर तैयार की जा रही है, जोकि अंतिम चरण में है।

एलिवेटेड रोड के ऊपर दो जगह फ्लाईओवर बनेंगे

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

इस एलिवेटेड रोड का खासा फायदा चार सेक्टरों में विकसित रिहायशी सोसाइटियों के निवासियों को होगा। सेक्टर-75 और सेक्टर-75ए को विभाजित कर रही मुख्य सड़क से तीन लेन का एक फ्लाईओवर शुरू होगा, जो प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के ऊपर से होता हुआ इस एलिवेटेड रोड पर आकर मिल जाएगा। इस तरह यदि किसी ने द्वारका एक्सप्रेसवे से इस मुख्य सड़क की तरफ जाना है तो एलिवेटेड रोड के ऊपर से एक फ्लाईओवर बनाकर इन मुख्य सड़क की तरफ चला जाएगा। इस तरह सेक्टर-69 और 70 की मुख्य सड़क पर एलिवेटेड रोड के ऊपर से गुरुग्राम-सोहना हाईवे जाने के लिए फ्लाईओवर बनेगा। इस तरह द्वारका एक्सप्रेस वे से इस रोड पर प्रवेश एलिवेटेड रोड के ऊपर से फ्लाईओवर के माध्यम से होगा.

दिल्ली-मुंबई आवागमन आसान हो जाएगा

इस एलिवेटेड रोड के बनने के बाद दिल्ली से द्वारका एक्सप्रेसवे के माध्यम से मुंबई की तरफ जाना आसान हो जाएगा। वाटिका चौक पर प्रस्तावित इंटरचेंज के माध्यम से गुरुग्राम-सोहना हाईवे से होते हुए मुंबई की तरफ वाहन चालक निकल जाएंगे। इसके बनने के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। अभी दिल्ली से मुंबई जाने के लिए अधिकांश वाहन चालक दिल्ली-जयपुर हाईवे का इस्तेमाल करते हैं।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News