Purnia News: जिले के 33 थानों में चाइल्ड हेल्प डेस्क – Hindustan

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के लोकल थानों के सहित सभी 33 थानों में चाइल्ड हेल्प डेस्क की शुरूआत कर दी गई है। इसके लिए सभी थानों में विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिस अफसरों को बतौर डेस्क प्रभारी प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। हालांकि चाइल्ड हेल्प डेस्क के गठन के बाद जिले में संबंधित मामलों में एक भी बच्चा थाना नहीं आया है। परन्तु थाना आने वाले बच्चों को फ्रेंडली वातावरण में पुलिस से रूबरू करने के लिए हर थाना के एक कमरे को विशेष रूप से सजाया- संवारा गया। कमरे में बच्चों एवं अभिभावकों को बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ बाल चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

साथ ही साथ उनके खेल की भी व्यवस्था की गई है। कुल मिलाकर थाना का यह कमरा अन्य कमरों से बिल्कुल अलग है। जहां फ्रेंडली माहौल में बच्चों की काउंसिलिंग की जा सकेगी। बाल हेल्प डेस्क की नोडल सह डीएसपी विशेष अपराध शिवानी श्रेष्ठ ने बताया कि फिलहाल बाल हेल्प डेस्क से जुड़ा एक भी मामला में जिले में नहीं आया है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News