जगत जननी अस्पताल को व्यवस्थागत कमियों पर शोकॉज – Hindustan

मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट, 2013 के तहत जिला रजिस्ट्रेशन प्राधिकार, मुंगेर ने बड़ी बाजार स्थित जगत जननी अस्पताल को कारण बताओ नोटिस (शोकॉज) जारी किया है। यह कार्रवाई मरीज प्रीति कुमारी के उपचार और ऑपरेशन के दौरान कथित लापरवाही से जुड़ी शिकायत और जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। ​जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जांच रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगने का निर्णय लिया गया। निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अस्पताल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जांच में अस्पताल में डॉक्टरों की चौबीसों घंटे उपलब्धता और रोस्टर नहीं मिला।
कार्यरत कर्मचारियों का कोई निर्धारित ड्यूटी चार्ट नहीं था। मरीजों के लिए अत्यंत आवश्यक आईसीयू केयर की सुविधा उपलब्ध नहीं पाई गई। ​जांच समिति ने इन व्यवस्थागत कमियों को गंभीर मानते हुए संचालन की समीक्षा और सुधार की अनुशंसा की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News