जगदीशपुर,एक संवाददाता। बीआरबीयू मुजफ्फरपुर के पीजी सत्र 2024-26 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान शनिवार को ईश्वरशांति परीक्षा केंद्र का विवि द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर सह सेनुअरिया महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संचालित हो रही परीक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया।
ऑब्जर्वर ने परीक्षा केंद्र में साफ-सफाई, सुव्यवस्थित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल तथा सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं संचालित पाई गईं। वहीं,द्वितीय पाली की परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में त्रुटि पाए जाने के कारण परीक्षा निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे विलंब से शुरू हुई।
विश्वविद्यालय की ओर से मोबाइल पर संशोधित प्रश्नपत्र भेजे जाने के बाद उसकी फोटो कॉपी कराकर परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया। इसके बाद परीक्षा शुरू हुई और तीन घंटे की परीक्षा करीब साढ़े पांच बजे समाप्त हुई। प्रथम पाली में इतिहास एवं रसायनशास्त्र विषयों के कुल 236 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी,जबकि द्वितीय पाली में हिंदी,अंग्रेजी एवं जंतु विज्ञान विषयों के 192 परीक्षार्थी शामिल हुए।
कॉलेज के निदेशक ज्ञानेंद्र शरण ने कहा कि परीक्षा विवि के गाइडलाइन के अनुसार शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में कराई जा रही है। यूजी चौथे सेमेस्टर:ईश्वर शांति व संस्कार भारती में परीक्षा केंद्र: वहीं स्नातक (यूजी) सत्र-2024-28 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए ईश्वर शांति महाविद्यालय झखरा, नौतन और संस्कार भारती स्कूल ऑफ एजुकेशन पकड़िया को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। चम्पारण तटबंध टूटने के बाद बाबा भगवान राय डिग्री कॉलेज परिसर में बाढ़ का पानी प्रवेश करने वआवागमन बाधित होने के कारण विवि द्वारा परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है.
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play