सिद्धार्थ मिश्रा बने ICICI लाइफ इंश्योरेंस के नए CEO, क्या है इनका प्रोफाइल? – Hindustan

मुख्य बातें

ICICI लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजमेंट को लेकर एक बड़ी खबर है। दरअसल, बीमा कंपनी ने शुक्रवार (2 अक्टूबर) को ICICI बैंक के अनुभवी सिद्धार्थ मिश्रा को मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त किया है। यह नई नियुक्ति 14 अक्टूबर से प्रभावी है। बता दें कि सिद्धार्थ मिश्रा, अनूप बागची की जगह लेंगे। अनूप 13 अक्टूबर 2026 को कामकाज के समय के बाद मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO का पद छोड़ देंगे।

जानकारी के मुताबिक 2 अक्टूबर को हुई बोर्ड की बैठक में अनूप बागची का इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया। बोर्ड ने ICICI ग्रुप में उनके लगभग तीन दशकों के योगदान को भी सराहा, जिसमें कंपनी को विकास और मुश्किल समय में मजबूती से आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका शामिल है।

बता दें कि ICICI बैंक के साथ 26 से ज्यादा साल बिताने के बाद सिद्धार्थ मिश्रा ICICI लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO बनने जा रहे हैं। सिद्धार्थ मिश्रा की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने 1998 में मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर बैंक जॉइन किया था। उन्होंने ब्रांच बैंकिंग, रीजनल ऑपरेशन्स और डिजिटल चैनलों में कई भूमिकाएं निभाईं।

सिद्धार्थ मिश्रा ने अपने करियर की शुरुआत हैदराबाद से की और बाद में नागपुर, विशाखापत्तनम में काम किया। इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सीनियर रिटेल बैंकिंग भूमिकाएं संभालीं। साल 2018 से 2024 तक वह ईस्ट और आंध्र प्रदेश के लिए रिटेल बिजनेस हेड रहे। जुलाई 2024 से वह ICICI बैंक के NRI बिजनेस के लिए डिजिटल चैनलों का नेतृत्व कर रहे हैं।

सिद्धार्थ मिश्रा 6 अक्टूबर को ICICI लाइफ इंश्योरेंस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बनेंगे। वहीं, 14 अक्टूबर से एमडी और सीईओ का पद संभालेंगे। उनके पास उत्कल यूनिवर्सिटी से साइंस की डिग्री और मैनेजमेंट में पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा है।

अनूप बागची 13 अक्टूबर को कामकाज खत्म होने के समय ICICI लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO का पद छोड़ देंगे। करीब तीन दशक तक वह इस ग्रुप से जुड़े रहे। कंपनी के बोर्ड ने पिछले तीन दशकों में अलग-अलग भूमिकाओं में ICICI ग्रुप की ग्रोथ और सफलता में बागची के योगदान की सराहना की है। ICICI लाइफ में अपने कार्यकाल के दौरान बागची ने कंपनी को एक मजबूत फ्रैंचाइजी के रूप में आगे बढ़ाने में सफलता हासिल की है।

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News