आमेट उपखंड के ढेलाणा गांव में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य संजू शर्मा ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली का नेतृत्व गिरिराज प्रजापत ने किया। विद्यार्थियों ने “नशा मुक्त हो देश हमारा” जैसे नारे लगाए। यह रैली विद्यालय से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से गुजरी और वापस विद्यालय पहुंची।
सभा में शारीरिक शिक्षा शिक्षक मनोज कुमार शर्मा ने नशे को नरक का द्वार बताया और इससे होने वाली हानियों के बारे में बताया। रैली में ललित, काव्या, किरण, लक्ष्मण, चेतना, अनमोल, किस्मत, रीना, वर्षा, गनी, प्रिंस और माया ने सहयोग दिया।
इस अवसर पर जगदीशसिंह चुंडावत, गजराजसिंह चारण, नारायणलाल रेगर, गिरिराज प्रजापत, संजू शर्मा, बनवारीलाल सोनेल और राजू पावण्डा सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। जानकारी कार्यक्रम प्रभारी मनोज शर्मा ने दी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.