44 की उम्र-एक बेटे के पिता, चौथे निकाह के लिए तैयार शोएब मलिक, कराची की हसीना बनेगी बेगम? – Aaj Tak

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. इंटरनेट पर उनकी चौथी शादी की चर्चा है.
Photo: Social Media

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शोएब मलिक 2 अक्टूबर को मॉडल-एक्ट्रेस वनीजा सत्तार के साथ चौथी शादी करने जा रहे हैं. 
Photo: Instagram @vaneezavv

शादी की खबरों पर अब तक क्रिकेटर या वनीजा की ओर से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है. जानते हैं कि कौन हैं वनीजा, जिनके साथ क्रिकेटर का नाम जोड़ा जा रहा है. 
 
Photo: Instagram @vaneezavv

कराची, पाकिस्तान में जन्मीं वनीजा सत्तार 31 साल की हैं. वो पाकिस्तान की एक उभरती हुई टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. हाल ही में उन्हें उनकी ड्रामा सीरीज ‘लाडली’ में निभाए गए किरदार के लिए सराह गया.
 
Photo: Instagram @vaneezavv

वनीजा ने कराची से ही अपनी स्कूलिंग पूरी की और कराची यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. पढ़ाई पूरी करने के बाद वनीजा ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर धीरे-धीरे एक्टिंग की ओर बढ़ीं.
 
Photo: Instagram @vaneezavv

18 उम्र में वनीजा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की. उनका पहला बड़ा ब्रेक अहमद जहानज़ेब के म्यूजिक वीडियो ‘तेरा मेरा है प्यार अमर’ से मिला. 
Photo: Instagram @vaneezavv

पर असली लोकप्रियता टीवी के हिट ड्रामा सीरियल ‘लाडली’ से मिली. शो में उन्होंने ‘नाज़ो’ का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला. वो मरहम, एहद-ए-वफ़ा, कुछ अनकही और टूटा हुआ दिल जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं. 
Photo: Instagram @vaneezavv

वनीजा सत्तार सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं, उनके इंस्टाग्राम पर 1.25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वो अपने शो की अपडेट्स और निजी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं.
 
Photo: Instagram @vaneezavv

शोएब मलिक की बात करें, तो उनकी पहली शादी 2002 में आयशा सिद्दीकी से हुई थी. ये रिश्ता करीब 8 साल चला और 2010 में दोनों अलग हो गए. 
Photo: Social Media

शोएब मलिक की दूसरी शादी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से हुई. 2018 में उन्हें एक बेटा इजहान मिर्जा हुआ. लेकिन बेटे के जन्म के बाद कपल के बीच दूरियां आने लगीं. 2024 में शोएब-सानिया ने तलाक का ऐलान किया. 
 
Photo: Social Media

 सानिया से तलाक के बाद शोएब ने सना जावेद संग घर बसाया. 19 जनवरी 2024 में शोएब, सना शादी के बंधन में बंधे.
Photo: Social Media

सना से शादी के दो साल बाद उनकी चौथी शादी की बातें शुरू हो गईं. अब देखते हैं कि इस पर वो कैसे रिएक्ट करते हैं. 
Photo: Instagram @vaneezavv

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News