पहले रास्ता रोका, फिर कार पर टूट पड़ा भालू… VIDEO देखकर लोग कांप गए – Aaj Tak

Feedback
जापान के होक्काइडो से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सड़क पर सफर कर रहे किसी भी शख्स की धड़कन बढ़ जाए. यहां एक ड्राइवर की कार के सामने अचानक एक भालू और उसका बच्चा आ गया. ड्राइवर ने कार रोक दी, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर लोग हैरान हैं. मां भालू ने कार पर ही हमला कर दिया.
यह घटना 29 सितंबर की रात होक्काइडो के बिफुका इलाके में हुई. UPI की रिपोर्ट के मुताबिक,जापान की पुलिस ने अब इस घटना का डैशकैम वीडियो जारी किया है. फुटेज में दो भालू सड़क के पास दिखाई देते हैं. माना जा रहा है कि इनमें एक मादा भालू और उसका बच्चा था.
पहले पीछे हटे, फिर कार पर टूट पड़ी
वीडियो में शुरुआत में दोनों भालू कार से दूर जाते दिखाई देते हैं. ड्राइवर भी सावधानी से वाहन रोक देता है. तभी बड़ी भालू अचानक वापस मुड़ती है और कार की तरफ तेजी से बढ़ती है.
मादा भालू कार के बोनट पर चढ़ जाती है और अपने पंजों तथा दांतों से वाहन पर हमला करने लगती है. इसके बाद वह पीछे हटकर कई बार कार के अगले हिस्से से टकराती है. कुछ देर बाद वह अपने बच्चे के साथ वहां से चली जाती है.
यह भी पढ़ें: खूंखार भालू से भिड़ा 12 साल का बच्चा, कहा- लड़ने या मरने की बन गई थी नौबत
बोनट में हो गया छेद
UPI की रिपोर्ट बताती है कि, भालू के हमले से कार को काफी नुकसान पहुंचा. बोनट पर खरोंच और डेंट के निशान आए, जबकि उसके एक हिस्से में छेद भी हो गया. हालांकि कार में मौजूद ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई. स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में भालू के घायल होने की भी जानकारी नहीं है.
पुलिस ने बताया कि यह इलाका भूरे भालुओं के प्राकृतिक आवास के पास है. ऐसे में वहां से गुजरने वाले ड्राइवरों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
Near the town of Bifuka in Hokkaido, Japan, a dashcam captured an incredibly creepy nighttime bear attack on September 29

Scared? pic.twitter.com/qA7O7fiWdC
क्यों हमला करती है मां भालू?
जंगली जानवरों में अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर आक्रामक व्यवहार देखा जा सकता है. इस घटना में भी दो भालुओं में से एक को मां और दूसरे को उसका बच्चा माना जा रहा है.जापान के होक्काइडो में सितंबर-अक्टूबर के दौरान भालुओं को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अवधि भी लागू है. स्थानीय प्रशासन ने इस दौरान लोगों को भालुओं से दूरी बनाए रखने और सतर्क रहने की
यह भी पढ़ें: जब पति को फाड़ रहा था भालू… पत्नी मरने का नाटक कर लेटे हुए सब देख रही थी
अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच जापान में भालू के हमले के 230 मामले और 13 मौतें दर्ज हुईं. जवाब में करीब 14,000 भालू मारे जा चुके हैं. सरकार भालुओं को जन-सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताती है और शिकार को बढ़ावा दे रही है। लक्ष्य है कि 2030 तक कई प्रांतों में भालुओं की आबादी 30% से ज़्यादा घटाई जाए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News