देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले के युवा साइकिलिस्ट अनुनय जोशी ने ओडिशा के महेंद्रगिरी में आयोजित 23वीं राष्ट्रीय माउंटेन टेरेन बाइक (एमटीबी) साइकिलिंग चैंपियनशिप-में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है। महेंद्रगिरी की चुनौतीपूर्ण पहाड़ी तथा कठिन एमटीबी ट्रैक पर आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के करीब 800 साइकिलिस्ट विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग कर रहे हैं। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में कठिन चढ़ाई और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण ट्रैक खिलाड़ियों की सहनशक्ति और कौशल की परीक्षा ले रहा है। अनुनय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इस सफलता में उनके कोच भरत मेहता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। नियमित प्रशिक्षण, तकनीकी अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए की गई तैयारी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया। उपलब्धि पर उनकी माता रश्मि जोशी और पिता हरीश जोशी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि बेटे की सफलता पर उन्हें गर्व है। अनुनय ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play