एक्सप्रेस-वे अरौल में एंबुलेंस पलटी, दो जख्मी – Hindustan

एक्सप्रेस-वे अरौल में एंबुलेंस पलटी, दो जख्मी बिल्हौर,संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अरौल के पास शनिवार दोपहर को एक प्राइवेट एंबुलेंस दूसरे वाहन से टकराकर पलट गई। एंबुलेंस में मौजूद दो लोग जख्मी हो गए। एसओ अरौल विनय तिवारी ने बताया कि गुजरात से ईश्वरभाई और माहेश्वरी प्राइवेट एंबुलेंस से एक शव को बहराइच ले गए थे। वापस लौटने पर एक्सप्रेस-वे स्थित अरौल के पास एक वाहन से टकराकर एंबुलेंस पलट गई। दोनों लोग मामूली रूप से घायल हो गए। दोनों को युपिडा एंबुलेंस से तिर्वा कन्नौज मेडिकल कालेज ले जाकर भर्ती कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त एंबुलेंस पुलिस थाने ले आई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News