Varanasi News: प्रदेशीय हॉकी में लखनऊ हॉस्टल की खिताबी जीत – Hindustan

Varanasi News: प्रदेशीय हॉकी में लखनऊ हॉस्टल की खिताबी जीत – फाइनल में वाराणसी मंडल को 4-3 से हराया
– विजयी टीम के लिए राजेंद्र ने दो गोल किये
फोटो- हॉकी
वाराणसी। डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ालालपुर में चल रही प्रदेश स्तरीय खेल समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। लखनऊ छात्रावास ने वाराणसी मंडल को 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
वाराणसी के नीरज यादव ने नौवें मिनट में फील्ड गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। जवाब में लखनऊ छात्रावास के आतिफ रियान ने 29वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। 46वें मिनट में लखनऊ के राजेंद्र ने फील्ड गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। 54वें मिनट में करण धानुक ने फील्ड गोल कर लखनऊ की बढ़त 3-1 कर दी। इसके बाद 57वें मिनट में राजेंद्र ने अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया। मुकाबले के अंतिम क्षणों में वाराणसी ने वापसी की कोशिश की। 59वें और 60वें मिनट में पीसी के जरिए वाराणसी ने दो गोल किए, लेकिन लखनऊ की टीम 4-3 से जीत दर्ज करने में सफल रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन विभाग के राज्य मंत्री अनिल राजभर का क्रीड़ा अधिकारी वाराणसी नवीन कुमार सिंह ने स्वागत किया।
जनपदीय स्कूली कबड्डी कल
वाराणसी। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पांच अक्तूबर को पुआरी कला खुर्द स्थित शर्मीला इंटर कॉलेज के मैदान पर किया गया है। स्कूल के निदेशक प्यारेलाल प्रजापति ने बताया कि प्रतियोगिता में 11 जोन की 14-17 और 19 आयु वर्ग के बालक व बालिकाओं की टीमें चुनौती पेश करेंगी। उद्घाटन सुबह नौ बजे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर जबकि समापन समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री हंसराज विश्वकर्मा रहेंगे।
रजत जीतकर लौटीं कैरम खिलाड़ी मंतसा का स्वागत
फोटो- मंतसा इकबाल
वाराणसी। नई दिल्ली के हरिकिशन सिंह सुरजीत भवन में 27 से 29 सितंबर के बीच आयोजित नेशनल रैंकिंग कैरम टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली वाराणसी की मंतसा इकबाल का शनिवार को स्वागत किया गया। इंग्लिशिया लाइन स्थित वाराणसी कैरम एसोसिएशन के कार्यालय में अभिनंदन किया गया।
मंतसा इकबाल ने इस उपलब्धि के साथ आगामी नवंबर के अंतिम सप्ताह में इटली में होने वाले वर्ल्ड कप कैरम के लिए भारतीय टीम में स्थान बनाकर बनारस और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में रमेश कुमार वर्मा, अशोक कुमार सिंह, अश्विनी चक्रवाल सहित रवि आर्या, रिनी श्रीवास्तव, श्रीप्रसाद, अभिषेक विश्वकर्मा, विनोद यादव, प्रियांशु यादव, कृष्ण दयाल यादव, अंजलि केसरी, दीपाली यादव आदि उपस्थित रहे।
प्रदेशीय हॉकी में लखनऊ हॉस्टल की खिताबी जीत
– फाइनल में वाराणसी मंडल को 4-3 से हराया
– विजयी टीम के लिए राजेंद्र ने दो गोल किये
फोटो- हॉकी
वाराणसी। डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ालालपुर में चल रही प्रदेश स्तरीय खेल समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। लखनऊ छात्रावास ने वाराणसी मंडल को 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
वाराणसी के नीरज यादव ने नौवें मिनट में फील्ड गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। जवाब में लखनऊ छात्रावास के आतिफ रियान ने 29वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। 46वें मिनट में लखनऊ के राजेंद्र ने फील्ड गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। 54वें मिनट में करण धानुक ने फील्ड गोल कर लखनऊ की बढ़त 3-1 कर दी। इसके बाद 57वें मिनट में राजेंद्र ने अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया। मुकाबले के अंतिम क्षणों में वाराणसी ने वापस की कोशिश की। 59वें और 60वें मिनट में पीसी के जरिए वाराणसी ने दो गोल किए, लेकिन लखनऊ की टीम 4-3 से जीत दर्ज करने में सफल रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन विभाग के राज्य मंत्री अनिल राजभर का क्रीड़ा अधिकारी वाराणसी नवीन कुमार सिंह ने स्वागत किया।
फोटो- चेस
वाराणसी। वाराणसी चेस एसोसिएशन एवं डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय की ओर से सोयेपुर स्थित महाविद्यालय परिसर में आयोजित जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता के पहले दिन चार राउंड खेले गए। शुरुआती राउंड से ही कई उलटफेर देखने को मिले और कई शीर्ष वरीय खिलाड़ियों को अंक गंवाने पड़े।
चार राउंड के बाद आर्यन वर्मा, आरव सिंह, वर्दान श्रीवास्तव और शिव शंकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 में से 4 अंक हासिल कर संयुक्त बढ़त बना ली है। संदीप कुमार 3.5 अंक के साथ ठीक पीछे हैं, जबकि कई खिलाड़ी 3 अंकों के साथ शीर्ष स्थानों की दौड़ में बने हुए हैं। रविवार सुबह 9 बजे पांचवां राउंड शुरू होगा, जिसमें पहले बोर्ड पर आर्यन वर्मा और आरव सिंह तथा दूसरे बोर्ड पर वर्दान श्रीवास्तव और शिव शंकर आमने-सामने होंगे। यह जानकारी वाराणसी चेस एसोसिएशन के महासचिव तुषार सारस्वत ने दी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News