Varanasi News: वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) सर्वजीत कुमार की कोर्ट ने फर्जी वसीयत कराकर जमीन हड़पने के आरोपी विजयबहादुर सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अभियोजन की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संतोष तिवारी तथा अधिवक्ता समीर कुमार मिश्रा, विनय शंकर राय एवं दिलीप मिश्रा ने जमानत का विरोध किया। प्रकरण के अनुसार वादी ने सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसकी सास राजपत्ती देवी की वर्ष 2011 में मृत्यु हो चुकी है। उसके बाद कूटरचित दस्तावेज के आधार आरोपी जेठ ने चोलापुर स्थित पुश्तैनी जमीन हड़प ली। अभियोजन ने न्यायालय के समक्ष तर्क दिया कि आरोपी ने अन्य अभियुक्तों प्रेम कुमार एवं श्रवण कुमार के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर एक महिला को दिवंगत मां राजपत्ती देवी के रूप में प्रस्तुत किया और उप निबंधक सदर कार्यालय में फर्जी वसीयतनामा पंजीकृत कराया।
स्थानीय पार्षद के फर्जी लेटर पैड, हस्ताक्षर एवं मुहर का प्रयोग कर मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने सहित बैनामा इत्यादि दस्तावेज का साक्ष्य न्यायालय को देकर आरोप लगाया कि अभियुक्त विजयकुमार ने सगे छोटे भाई की विधवा पत्नी को संपत्ति से बेदखल कर घोर अपराध किया है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play