अजय देवगन की 'Drishyam 3' ने मचाया तहलका, 2 दिन में 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई – Bharat24live

Yuvraj Singh
Date: 03-10-26 23:45
Drishyam 3 Box office Collection: अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करती जा रही है. रिलीज के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी कमाई की रफ्तार बनाए रखी. महज दो दिनों में फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है.
दूसरे दिन भी जारी रहा कमाई का सिलसिला
सैकनिल्क के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन भारत में करीब 62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन भी दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह देखने को मिला और रात 8:30 बजे तक फिल्म ने 39.84 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी 42 प्रतिशत दर्ज की गई. इन आंकड़ों के आधार पर फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 101.84 करोड़ रुपये पहुंच गया है. हालांकि, दूसरे दिन के अंतिम आंकड़े आने के बाद कलेक्शन में बदलाव हो सकता है.
2026 की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा
दो दिनों की कमाई के साथ ‘दृश्यम 3’ ने 2026 में रिलीज हुई कई फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को पार कर लिया है. इनमें ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 97.69 करोड़ रुपये, ‘आवारापन 2’ का 84.31 करोड़ रुपये, ‘धमाल 4’ का 67.21 करोड़ रुपये, ‘वेलकम टू द जंगल’ का 65.83 करोड़ रुपये, ‘भूत बंगला’ का 65.65 करोड़ रुपये, ‘कॉकटेल 2’ का 50.1 करोड़ रुपये और ‘द वन’ का 34.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन शामिल है.
रविवार की कमाई पर टिकी नजर
अब फिल्म के पास रविवार का पूरा दिन भी है और ऐसे में इसके वीकेंड कलेक्शन पर सबकी नजरें टिकी हैं. टॉप ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ 466 करोड़ रुपये के साथ आगे है, जबकि ‘बॉर्डर 2’ ने 129.89 करोड़ और ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में 124.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अगर ‘दृश्यम 3’ रविवार को भी मजबूत कमाई करती है, तो इन फिल्मों के आंकड़ों के करीब पहुंचने की संभावना बनी हुई है.
वर्ल्डवाइड भी 100 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 92.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जिसमें ओवरसीज मार्केट से 18.50 करोड़ रुपये शामिल थे. दूसरे दिन की कमाई जुड़ने के बाद फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि, दूसरे दिन के सटीक वर्ल्डवाइड आंकड़े आने के बाद फिल्म की कुल कमाई की तस्वीर और साफ होगी.
हिट फ्रेंचाइजी का मिल रहा फायदा
‘दृश्यम 3’ को अजय देवगन की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का फायदा मिलता दिखाई दे रहा है. फिल्म की कहानी, सस्पेंस और पहले की फिल्मों से जुड़ी दर्शकों की दिलचस्पी इसके कलेक्शन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है. रिलीज के शुरुआती दो दिनों के आंकड़े मजबूत रहे हैं और अब रविवार के कलेक्शन के बाद फिल्म के पहले वीकेंड की तस्वीर पूरी तरह सामने आएगी.
ये भी पढ़ें: ‘Drishyam 3’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, पहले दिन ही कमाई ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News