सम्पूर्ण 2.0 का एक दिवसीय माइक्रो डायलॉग आयोजित – Hindustan

जमुआ। जमुआ प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र में संपूर्ण 2.0 के तहत एक दिवसीय माइक्रो डायलॉग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, संकुल संसाधन सेवियों, प्रखंड साधन सेवियों सहित शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए संपूर्ण परियोजना के राज्य कन्वेनर वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि आज के समय में सोशल इमोशनल लर्निंग बच्चों के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी हो गया है। यदि बच्चों के साथ समय रहते सामाजिक एवं भावनात्मक सीखने की प्रक्रिया को मजबूत नहीं किया गया, तो आने वाले समय में बच्चों और अभिभावकों के बीच दूरी बढ़ सकती है, जो समाज के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति होगी।
उन्होंने कहा कि संपूर्णा 2.1 के दौरान प्राप्त अनुभवों को आगे बढ़ाते हुए संपूर्ण 2.0 के तहत विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मुख्य रूप से छह प्रमुख गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इनमें शिक्षकों की क्षमता एवं प्रशिक्षण को मजबूत करना, शिक्षकों में मौजूद सामाजिक-भावनात्मक सीख को सामने लाकर उसे पठन-पाठन की प्रक्रिया में उपयोग करना, बाल संसद को सशक्त बनाना, पीटीएम बैठकों को प्रभावी बनाना, समुदाय के साथ मिलकर कार्य करना तथा सोशल इमोशनल लर्निंग से जुड़े लोगों को चैंपियन के रूप में प्रोत्साहित करना शामिल है।
कार्यक्रम का संचालन प्रखंड समन्वयक रमेश कुमार कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अरविंद कुमार राय, एमडीएम ऑपरेटर बिट्टू कुमार यादव, तपेश कुमार वर्मा, सीआरपी अर्जुन वर्मा, जुनैद अंसारी, अमजद अंसारी, विकास कुमार, संयुक्त महापात्र एवं गांधी फेलो सहित अन्य लोगों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News