Chakradharpur News: बंडामुंडा का डीआरएम ने किया दौरा – Hindustan

Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। डीआरएम तरुण हुरिया ने शनिवार को बंडामुंड़ा का दौरा किया। आज वे लाइट गुड्स वाहन से सुबह लगभग 10 बजे अधिकारियों के साथ बंडामुंडा पहुंचे। सबसे पहले वे सबडिवीजनल अस्पताल बंडामुंडा गए वहां डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त वे दंत चिकित्सा यूनिट तथा अस्पताल परिसर में स्थापित नए आरओ वाटर मशीन का उद्घाटन किया। मौके पर रेलवे अस्पताल के सीएमएम डॉ. सुब्रत कुमार मिश्र, बंडामुंडा सबडिवीजनल रेलवे अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। इसके बाद डीआरएम दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण समिति के द्वारा संचालित टिनी ट्वॉय स्कूल के नए कमरे एवं स्टेज का उद्घाटन किया।

इस अवसर स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रही। बंडामुंडा बी सेक्टर स्थित वाटर फिल्टर हाउस की साफ-सफाई का डीआरएम ने निरीक्षण किया। फिल्टर हाउस की गंदगी देख अधिकारियों पर भड़क गए और एडीईएन तथा आईओडब्ल्यू को जमकर फटकार लगाई। वाटर फिल्टर की आज ही सफाई शुरू करने को कहा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News