शुभमन गिल 1 रन पर हुए आउट, मगर बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड; कोहली भी नहीं कर पाए ऐसा – Hindustan

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में बल्ले से खूब तबाही मचाई। पहले मैच में शतक जड़ने के बाद उन्होंने दूसरे मैच में डबल सेंचुरी ठोकी, हालांकि वह तीसरे मैच में 1 रन बनाकर आउट हो गए, मगर इसके बावजूद वह इतिहास रचने में कामयाब रहे। इस 1 रन के साथ गिल ने IND vs WI वनडे सीरीज में सबसे अधिक 334 रन बनाए। वह तीन मैच की किसी भी वनडे सीरीज में अब बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। जी हां, जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए गिल ने यह उपलब्धि हासिल की है। हैरानी की बात यह है कि टॉप-5 कप्तानों की इस लिस्ट में बाबर आजम का तो नाम है, मगर विराट कोहली का नहीं।

शुभमन गिल के नाम बतौर कप्तान 3 मैच की वनडे सीरीज में अब सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वह मात्र दूसरे ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने 3 मैच की सीरीज में 300 रन का आंकड़ा पार किया है। पहले यह रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर के नाम था, जिन्होंने 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की सीरीज में 310 रन बनाए थे। अब उनसे 24 रन ज्यादा बनाकर गिल ने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप, जिन्होंने तीसरे वनडे में 162 रनों की नाबाद पारी खेली, उन्होंने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। भारत के खिलाफ 3 मैच की इस सीरीज में उन्होंने 278 रन बनाए। वह लिस्ट में बाबर आजम के ऊपर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम 276 रनों के साथ लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 वनडे सीरीज में 276 रन बनाए थे।

हैरानी की बात है कि विराट कोहली टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में मौजूद नहीं हैं। यूएई के कुर्रम खान जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 2014 में 270 रन बनाए थे, वह पांचवें पायदान पर हैं।

अगर बात विराट कोहली की करें तो उन्होंने 3 मैच की वनडे सीरीज में सबसे अधिक 263 रन न्यूजीलैंड के खिलाफ 2017 में बनाए थे।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। कप्तान शुभमन गिल 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विराट कोहली तो खाता भी नहीं खोल पाए। रोहित शर्मा ने रुतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर पारी को संभाला और शतकीय साझेदारी की। हालांकि 160 के स्कोर तक यह दोनों बल्लेबाज भी पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में केएल राहुल ने नंबर-5 पर आकर 87 गेंदों पर 10 चौकों और 9 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 129 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया 351 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। हालांकि वेस्टइंडीज ने शे होप के नाबाद शतक के दम पर 48.2 ओवर में इस इस स्कोर को चेज कर डाला।

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News