Siwan News (अभिषेक उपाध्याय) सीवान। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार में शनिवार की रात आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी से इलाका दहल उठा। हथियारबंद बदमाशों ने दो युवकों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर सीवान सदर अस्पताल और वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच तेज कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की रात करीब 8:40 बजे की है। रघुनाथपुर थाना को सूचना मिली कि बाजार में पुराने विवाद को लेकर दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस के अनुसार घायल युवकों की पहचान राहुल पांडेय, पिता दिनेश पांडेय और सिद्धार्थ कुमार सोनी, पिता रामाकांत सोनी, दोनों निवासी रघुनाथपुर के रूप में हुई है। आरोप है कि उन्हीं के गांव के अरमान अंसारी, पिता सिराजुद्दीन और उसके सहयोगियों ने हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दोनों को घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने शटर गिरा दिए और लोग इधर-उधर भागने लगे।
सूचना मिलते ही मैरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में रघुनाथपुर थानाध्यक्ष और भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। घायल दोनों युवकों को तत्काल उठाकर इलाज के लिए भेजा गया। एफएसएल टीम ने की वैज्ञानिक जांच घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की है। रविवार को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से खोखा, खून के नमूने और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि एफएसएल रिपोर्ट से गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार और घटना के क्रम को समझने में मदद मिलेगी।
पुलिस ने घायलों के फर्द बयान के आधार पर रघुनाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें अरमान अंसारी और उसके सहयोगियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित घटना के बाद से फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पूर्व के आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के पीछे के वास्तविक कारण, आरोपितों की भूमिका, हथियार कहां से आया और क्या इसमें और लोग भी शामिल हैं, इन सभी पहलुओं पर गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। इधर, घटना के बाद रघुनाथपुर बाजार में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। बाजार में अभी भी दहशत का माहौल है। घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play