Feedback
गुजरात के सूरत में एक युवक को पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह घटना रविवार तड़के वाहन जांच के दौरान हुई, जिसमें एक पुलिस हेड कांस्टेबल घायल हो गया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पीसीआर वैन में तैनात पुलिसकर्मी नियमित वाहन जांच कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने एक कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने भागने की कोशिश की. सूरत के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) विजय सिंह गुर्जर ने बताया, ‘ड्राइवर ने जानबूझकर एक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया.’
सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद
ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. आरोपी चिंटू रांडेरी ने अपनी सफेद कार से पुलिसकर्मियों की ओर तेज गति से आते हुए यू-टर्न लिया और एक हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी चंटू रांडेरी को थोड़ी दूरी पर पकड़ लिया.
चिंटू एक हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ हमला और एक दुर्घटना में शामिल होने का मामला दर्ज है. उसे गुजरात के एंटी-सोशल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट के तहत भी बुक किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीएसओ के साथ भी दुर्व्यवहार किया.
उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और ड्यूटी पर तैनात सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. डीसीपी विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू