नशा मुक्त भारत सप्ताह में हुई प्रतियोगिताएं – Dainik Bhaskar

नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को उज्जैन पुलिस और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के बीच नशा मुक्ति विषय पर स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा, शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य हरीश व्यास, सतीशकुमार सोलंकी सहित अन्य अतिथि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News