Chaibasa News: टी-20 लीग : कोल्हान किंग व चाईबासा चैलेंजर्स ने जीते अपने-अपने मैच – livehindustan.com

Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे पश्चिमी सिंहभूम टी 20 लीग में रविवार को दो महत्वपूर्ण मुकाबले खेले गए। सुबह नौ बजे से खेले गए पहले मैच में कोल्हान किंग ने चक्रधरपुर रॉयल्स को एक नजदीकी मुकाबले में दो विकेट से पराजित कर इस प्रतियोगिता में अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही कोल्हान किंग ने अपने पांच लीग मैच में चार जीत के साथ कुल आठ अंक हासिल कर अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है और सेमीफाइनल खेलना पक्का हो गया है। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए पहले मैच बल्लेबाजी करते हुए चक्रधरपुर रॉयल्स की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए।

कोल्हान किंग की ओर से यशस्वी मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 27 रन देकर चार विकेट झटके। जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोल्हान किंग की टीम ने 19.1 ओवर में 187 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। पारी की शुरुआत करने आए आशीष तनवर ने पांच चौके व सात छक्के की मदद से 31 गेंदों पर 70 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को ठोस शुरुआत दी। प्रतियोगिता के डीएलएस मैनेजर परमवीर सिंह ने कोल्हान किंग के यशस्वी को उसके शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चाईबासा चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल महतो ने एक चौका एवं छह छक्के की सहायता से 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगन्नाथपुर टाइगर्स की पूरी टीम 19.1 ओवर में 185 रन बनाकर आल आउट हो गई और 33 रनों के अंतर से मैच गंवा बैठी। चाईबासा चैलेंजर्स के सचिन दूबे को उसके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार फ्रेंचाइजीस चक्रधरपुर रॉयल्स के प्रतिनिधि राजेश सिन्हा ने प्रदान की।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News