Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर दक्षिण पूर्व रेलवे के एजीएम मनीष जैन के प्रस्तावित दौरे से पहले रेलवे ने स्टेशन परिसर और आसपास के इलाके को व्यवस्थित करने की कवायद तेज कर दी है। शनिवार सुबह रेलवे के लैंड विभाग की टीम ने स्टेशन टीओपी के आसपास सड़क किनारे से अस्थायी दुकानों और अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान कई ठेला-खोमचा, झोपड़ी और अस्थायी दुकानें हटाई गईं। लैंड विभाग की टीम उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होने के बाद कुछ दुकानदारों ने विरोध जताया। दुकानदारों का कहना था कि उनकी रोजी-रोटी से जुड़ी दुकानों को बिना पर्याप्त सूचना के हटाया जा रहा है।
इसे लेकर रेलकर्मियों और दुकानदारों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। स्थिति को देखते हुए आरपीएफ की टीम भी पहुंची और लैंड विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर अभियान जारी रखा। रेलवे की ओर से कहा गया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले संबंधित क्षेत्र में सूचना प्रसारित करने के साथ अनाउंसमेंट कराया गया था। कार्रवाई से नाराज कई दुकानदार बाद में आजसू नेताओं के साथ आरपीएफ थाना पहुंचे। आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों और दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया। उनका आरोप था कि पर्याप्त समय दिए बिना दुकानों को हटाया गया और कुछ दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है। आरपीएफ थाना परिसर में इस मुद्दे को लेकर कुछ देर तक हंगामे की स्थिति रही। आरपीएफ प्रभारी राकेश मोहन ने दुकानदारों और आजसू नेताओं से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। रेलवे की ओर से स्टेशन क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त रखने की कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play