Gorakhpur News: जहाज में राहुल गांधी मिल जाएं तो कूद तो नहीं जाएंगे, आखिर ऐसा क्यो बोले भाजपा के… – Newstrack

Gorakhpur News ( फोटो – सोशल मीडिया से साभार )
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली, बिहार से लेकर महाकुंभ को लेकर खुलकर बात की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा चुनाव से पूर्व अटकलों को खारित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। लालू से मुलाकात और बात का राजनीतिक मायने निकालने का औचित्य समझ से परे हैं। लालू यादव भी प्राणी हैं। उनसे मुलाकात नहीं हो सकती है क्या? यदि राहुल गांधी हवाई जहाज में यात्रा के दौरान मिल जाएं तो कूद तो नहीं जाना चाहिए न?
मीडिया से बातचीत में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिये बिना कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली का चुनाव भाजपा जीतने जा रही है। दिल्ली से महाठग, बहुरूपिया की विदाई होने वाली है। अन्ना के कंधे पर बैठकर दिल्ली की सत्ता को हासिल करने वाले महाठग को जनता पहचान चुकी है। श्री हुसैन ने कहा कि दिल्ली का पूर्व मुख्यमंत्री कभी आम आदमी नहीं था। खुद आयकर अधिकारी था ही पत्नी भी अधिकारी थीं। आयकर अधिकारी आम आदमी हो सकता है क्या? उन्होंने कहा कि झूठे वादों के साथ दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में यमुना मैली हो गई। उनका फ्री बिजली और पानी का वादा था। लेकिन दिल्ली में पानी ब्लैक हो रहा है। एक पर एक फ्री बोतल शराब देकर करोड़ों का घोटाला किया गया।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए श्री हुसैन ने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभाओं का बड़ा असर है। दिल्ली में उनका इफेक्ट दिख रहा है, बिहार चुनाव में भी दिखेगा। हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में हैट्रिक मारने जा रहे हैं। बिहार जीत के साथ भाजपा चौका मारेगी। यूपी में भव्य महाकुंभ के आयोजन को लेकर योगी की तारीफ कहते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि महाकुंभ में रोज करोड़ों लोग स्नान कर रहे हैं। पूरी दुनिया यहां सीएम योगी का मैनेजमेंट देखने पहुंच रही है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News