लोकसभा चुनाव 2029 में प्रधानमंत्री चेहरा कौन होगा, इस बहस के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने बड़ा फैसला ले लिया है। उनकी पार्टी तमिलागा वेत्री कझगम या TVK औपचारिक रूप से INDIA यानी प्रमुख विपक्षी गठबंधन में शामिल हो गई है। हालांकि, संसद में एक भी सीट नहीं होने के चलते यह गठबंधन अभी दिल्ली तक नहीं पहुंच सका है। खास बात है कि विजय का यह कदम ऐसे समय पर आया है, जब देश में तीसरे मोर्चे की भी चर्चाएं जोरों पर हैं।
कांग्रेस ने टीवीके पार्टी के INDIA गठबंधन में आने की पुष्टि कर दी है। पार्टी के तमिलनाडु प्रमुख बी मणिकम टैगोर ने इसे ऐतिहासिक बताया है। साथ ही कहा कि टीवीके के गठबंधन में शामिल होने से तमिलनाडु में विपक्षी मोर्चा और मजबूत होगा और आरएसएस-भाजपा सरकार, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ राजनीतिक मुकाबला और अधिक प्रभावी होगा।
विजय के इस फैसले को लेकर कई तरह की अटकलें हैं। एक वजह राजनीतिक मजबूरी भी कही जा रही है। दरअसल, जब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए, तो टीवीके सबसे बड़ा दल बना, लेकिन 108 सीटें जीत पाया था। अब उसे सरकार बनाने के लिए कम से कम 10 और सीटों की जरूरत थी। ऐसे में कांग्रेस और लेफ्ट ने साथ दिया। वहीं, VCK और IUML जैसे दलों की मदद से पार्टी राज्य की सत्ता तक पहुंची।
टीवीके के इस फैसले को जरूरत के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। पहली वजह है कि जिस गठबंधन की राज्य में सरकार है, वैसा ही ढांचा INDIA गठबंधन का है। दूसरा, लोकसभा चुनाव 2029 में इसके जरिए विजय की पार्टी लोकसभा सीटों के लिए मजबूत हिस्सेदारी के लिए दावा पेश कर सकेगी और राष्ट्रीय स्तर पर नया गठबंधन नहीं बनाना पड़ेगा।
शनिवार को हुई मीटिंग में कांग्रेस, टीवीके, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, वीसीके, एमडीएमके और आईयूएमएल के नेता पहुंचे थे। वहीं, टीवीके से अधव अर्जुन और मारी विल्सन थे।
टीवीके मजबूती के साथ विजय को अगला पीएम फेस घोषित कर रही थी। इसके चलते पार्टी की कांग्रेस के साथ जमकर बयानबाजी भी हुई। खास बात है कि शनिवार को बैठक में शामिल होने वाले नेता अर्जुन भी इसके संकेत दे चुके थे। अगस्त में उन्होंने कहा था कि भविष्य का प्रधानमंत्री दक्षिण भारतीय राज्य से होगा और तमिलनाडु से निकलेगा।
उन्होंने कहा था, ‘मैं आज साफ तौर पर कहता हूं कि प्रधानमंत्री दक्षिण से ही आना चाहिए और दक्षिण से ही प्रधानमंत्री बनेगा, हो सकता है अभी नहीं। भविष्य में वह हर भारतीय का प्रतिनिधित्व करेगा और हर भारतीय के साथ समान व्यवहार करेगा।’
हाल ही में खबरें आईं थीं कि द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम सांसद कनिमोई बगैर कांग्रेस के तीसरे मोर्चे के लिए क्षेत्रीय दलों को एकजुट कर रहीं हैं। इस संबंध में वह पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मिली थीं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया था। वहीं, हाल ही में हुई INDIA की राष्ट्रीय बैठक में बनर्जी पहुंचीं थीं। ऐसे में तीसरे मोर्चे की चर्चा ठंडे बस्ते में नजर आ रही है।
निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play