रोहित-कोहली से लेकर हार्दिक तक… 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम तय! इन नामों पर पूर्व क्रिकेटर ने लगाई मुहर – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 05-10-26 12:13
World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन भारतीय टीम को लेकर चर्चाएं अभी से शुरू हो गई हैं. पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट विश्लेषक आकाश चोपड़ा ने अपनी संभावित टीम को लेकर बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने शुरुआती छह बल्लेबाजी पोजीशन के लिए जिन खिलाड़ियों को चुना है, उनमें कई ऐसे नाम हैं जो भारतीय वनडे टीम की मौजूदा तस्वीर में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
खास बात यह है कि आकाश चोपड़ा की इस संभावित टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली है. वहीं, उन्होंने ईशान किशन को बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग के बैकअप विकल्प के तौर पर प्राथमिकता दिए जाने की संभावना जताई है. चोपड़ा के मुताबिक मौजूदा फॉर्म और अनुभव को ध्यान में रखते हुए भारत के टॉप छह में कई बड़े नाम लगभग तय नजर आते हैं.
रोहित शुभमन और विराट संभालेंगे टॉप ऑर्डर
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर को लेकर अपनी राय रखी. उनके मुताबिक 2023 और 2027 के बीच भारत के शुरुआती बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव की जरूरत नजर नहीं आती. उन्होंने ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल को चुना है, जबकि नंबर-3 की जिम्मेदारी विराट कोहली को देने की बात कही है. चोपड़ा का मानना है कि रोहित और गिल की जोड़ी भारतीय पारी की शुरुआत कर सकती है, जबकि विराट कोहली तीसरे नंबर पर अपनी भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि तीनों खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं और अगर यही लय वर्ल्ड कप तक बनी रहती है तो टॉप ऑर्डर भारत की सबसे मजबूत ताकतों में से एक हो सकता है.
नंबर-4 पर श्रेयस अय्यर, राहुल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी
मध्यक्रम में आकाश चोपड़ा ने नंबर-4 के लिए श्रेयस अय्यर को चुना है. वनडे क्रिकेट में अय्यर का रिकॉर्ड उन्हें इस स्थान के लिए मजबूत दावेदार बनाता है. चोपड़ा की संभावित टीम में नंबर-5 की जिम्मेदारी केएल राहुल को दी गई है. राहुल बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग का विकल्प भी उपलब्ध कराते हैं, जिससे टीम को अतिरिक्त संतुलन मिल सकता है. राहुल का नंबर-5 पर वनडे रिकॉर्ड भी प्रभावशाली रहा है. इस पोजीशन पर उन्होंने शतक और अर्धशतक लगाए हैं और मध्यक्रम में उनकी बल्लेबाजी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकती है. यही वजह है कि चोपड़ा की नजर में वह 2027 वर्ल्ड कप के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में शामिल हैं.
नंबर-6 पर हार्दिक पांड्या को जगह
छठे नंबर के लिए आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पांड्या को अपनी पसंद बनाया है. फिलहाल हार्दिक चोट की समस्या से जूझ रहे हैं और आईपीएल 2026 के बाद उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है. इसके बावजूद चोपड़ा का मानना है कि अगर हार्दिक फिट रहते हैं और नियमित क्रिकेट खेलते हैं तो वह भारत के वर्ल्ड कप प्लान में बेहद अहम हो सकते हैं. हार्दिक की सबसे बड़ी खासियत उनका ऑलराउंडर होना है. वह निचले क्रम में तेजी से रन बनाने के साथ गेंदबाजी में भी टीम को विकल्प देते हैं. चोपड़ा ने अपनी राय रखते हुए कहा कि उन्होंने हार्दिक को लंबे समय तक खराब फॉर्म में नहीं देखा है और नंबर-6 पर उनकी मौजूदगी भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है.
ऋषभ पंत बाहर ईशान किशन बन सकते हैं बैकअप
आकाश चोपड़ा की संभावित छह बल्लेबाजों की सूची में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली है. वहीं, विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के बैकअप विकल्प के तौर पर ईशान किशन का नाम चर्चा में है. ईशान की बल्लेबाजी क्षमता के साथ विकेटकीपिंग का अनुभव उन्हें टीम में अतिरिक्त विकल्प दे सकता है. हालांकि 2027 वर्ल्ड कप अभी दूर है और तब तक खिलाड़ियों की फॉर्म, फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर टीम में कई बदलाव संभव हैं. फिलहाल आकाश चोपड़ा की यह टीम उनकी मौजूदा आकलन पर आधारित है, जिसमें रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या को शुरुआती छह स्थानों के लिए चुना गया है.
2027 वर्ल्ड कप के लिए अभी लंबा रास्ता बाकी
भारत की 2027 वनडे वर्ल्ड कप टीम को लेकर अंतिम तस्वीर आने में अभी काफी समय है. आने वाले महीनों में युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन, सीनियर खिलाड़ियों की फिटनेस और टीम मैनेजमेंट की रणनीति कई समीकरण बदल सकती है. ऐसे में आकाश चोपड़ा की चुनी गई टीम को फिलहाल एक संभावित तस्वीर के तौर पर देखा जा सकता है, न कि वर्ल्ड कप की पक्की टीम के रूप में.
ये भी पढ़ें- म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के? भारत की महिलाओं के नाम 21 में 11 गोल्ड, एशियन गेम्स में रचा इतिहास
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News