Switzerland President India Visit: भारत आए… निवेश लाए! राष्ट्रपति Guy Parmelin का भव्य स्वागत! – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 05-10-26 13:04
Switzerland President India Visit: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे हैं. उनके भारत पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया. इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर खास जोर रहने की उम्मीद है.
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति का यह तीन दिवसीय भारत दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है. दौरे के दौरान भारत और स्विट्जरलैंड के बीच विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण बातचीत होगी. दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए कई समझौतों और एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाने की भी संभावना है. राष्ट्रपति के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने पर विशेष चर्चा हो सकती है. भारत और स्विट्जरलैंड के बीच आर्थिक साझेदारी को बढ़ाने के साथ-साथ निवेश और कारोबारी सहयोग के नए अवसर तलाशने पर भी बातचीत होगी.
ये भी पढ़ें- AI Cyber Attack : AI बना साइबर हथियार! भारत पर मंडरा रहा सबसे बड़ा खतरा?
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News