J-K: बारूदी सुरंग में जोरदार धमाका, पुंछ में दो आर्मी जवान घायल – Aaj Tak

Feedback
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार शाम LoC के पास लैंडमाइन में धमाका हो गया. अधिकारियों के मुताबिक, मेंढर सेक्टर के कांगा गली इलाके में सेना के जवान लैंडमाइन को डिफ्यूज करने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया. इस हादसे में सेना के दो जवान घायल हुए हैं.
घायल जवानों को तुरंत इलाज के लिए आर्मी अस्पताल ले जाया गया. अधिकारियों ने बताया कि इस लैंडमाइन को सेना की पेट्रोलिंग पार्टी ने देखा था. इसके बाद विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने के लिए एक्सपर्ट्स को मौके पर बुलाया गया था. डिफ्यूज करने की प्रक्रिया के दौरान ही यह फट गया.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: मूसा के बाद अब 35-40 विदेशी आतंकी निशाने पर, घाटी में सपोर्ट नेटवर्क तोड़ने की तैयारी
बारिश से खिसक जाती हैं लैंडमाइन
LoC के अग्रिम इलाकों में घुसपैठ रोकने के लिए बनाए गए एंटी-इन्फिल्ट्रेशन ऑब्स्टेकल सिस्टम के तहत कई जगह लैंडमाइन बिछाई गई हैं. अधिकारियों के मुताबिक, कई बार बारिश के पानी के साथ ये लैंडमाइन अपनी जगह से खिसक जाती हैं, जिससे इनके मिलने पर खतरा बढ़ जाता है.
हैंड ग्रेनेड जैसा विस्फोटक भी मिला
इसी बीच नालवा देगवार तेरवां इलाके से जंग लगा एक जिंदा विस्फोटक बरामद किया गया. सड़क निर्माण में लगे कुछ मजदूरों ने इसे देखा था. अधिकारियों के मुताबिक, यह विस्फोटक देखने में हैंड ग्रेनेड जैसा था.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी
इसके बाद सेना की बम डिस्पोजल स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया. टीम ने इस विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News