पप्पू यादव बने हैवी ड्राइवर! बाढ़ के पानी में ट्रैक्टर को पलटने से संभाला, VIDEO – Aaj Tak

Feedback
बिहार के कई राज्य इस समय बाढ़ की मार झेल रहे हैं. इस बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव लगातार बाढ़ पीड़ित इलाकों का मुआयना कर रहे हैं. पप्पू यादव हाल ही में सारण के बाढ़ पीड़ित इलाके परसा पहुंचे थे. यहां वो एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते रह गए.
दरअसल पप्पू यादव खुद ट्रैक्टर चलाकर राहत बांटने के लिए परसा पहुंचे थे. उसी दौरान पानी की तेज धारा में उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया. लेकिन पप्पू यादव ने अपनी सूझबूझ से ट्रैक्टर को अपने कंट्रोल में लिया और उनका ट्रैक्टर पलटने से बच गया.
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि पप्पू यादव किस तरह ट्रैक्टर को संभालते हैं. इसके बाद आसपास मौजूद उनके समर्थक उनकी कुशलता की तारीफ करते हुए खुशी से झूमने लगते हैं.
वहीं, पप्पू यादव इस दौरान बड़ा हादसा टलता देख राहत की सांस लेते नजर आते हैं. वो अपने सिर पर हाथ रखकर कुछ समय के लिए मौन हो जाते हैं और फिर मुस्कुराते दिखाई देते हैं.
बाढ़ प्रभावित गावों के दौरे में जुटे पप्पू यादव
बता दें कि पप्पू यादव सारण से पहले कई गावों का दौरा कर चुके हैं. इन गावों में उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से उनका हाल जाना. इसके साथ ही उन्होंने राहत सामग्री और पैसे भी बांटे. हाल ही में पप्पू यादव बगहा और वाल्मीकिनगर गए थे. वाल्मीकिनगर के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा के निवेदन पर पहुंचे पप्पू यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था.

इस दौरान पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों के बीच आर्थिक मदद भी बांटी थी. उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर बाढ़ से हुए नुकसान, भोजन, आवागमन और राहत व्यवस्था की जानकारी ली थी.
यह भी पढ़ें: ‘पैसा लेते हैं और नीतीश कुमार को वोट देते हैं…’, बाढ़ पीड़ितों की मदद करते हुए बोले सांसद पप्पू यादव- VIDEO
बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र से राहत पैकेज की मांग
पप्पू यादव ने चंपारण तटबंध और फुलियाखांड़ पंचायत का दौरा भी किया था. इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने सांसद के सामने राहत, मुआवजा और पुनर्वास से जुड़ी अपनी समस्याएं रखी थी. पप्पू यादव ने तब प्रभावित परिवारों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया था और पीड़ितों के लिए केंद्र से 5 हजार करोड़ के राहत पैकेज की मांग की थी.  
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News