Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट भलजोर पुल पर आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्सन निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य आरंभ होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों में राहत की उम्मीद जगी है। पुल से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में पुल पर किसी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। डायवर्सन तैयार होने के बाद वाहनों के परिचालन के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो सकेगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि डायवर्सन का निर्माण जल्द पूरा होना जरूरी है, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आए।
लोगों ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की मांग की है। साथ ही निर्धारित समय सीमा के भीतर डायवर्सन को चालू कराने की अपील प्रशासन से की है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा स्थल पर आवश्यक गतिविधियां तेज कर दी गई हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play