Rashmi Singh
Date: 06-10-26 12:56
PM Modi Cabinet Meeting: दिल्ली में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक सुबह 11 बजे सेवा तीर्थ में आयोजित होगी. बैठक में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार के मौजूदा कामकाज की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा होने की संभावना है.
केंद्रीय कैबिनेट की इस बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ आने वाले समय की प्राथमिकताओं पर भी मंथन किया जा सकता है. विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नीतिगत सुधारों और नई प्राथमिकताओं से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है. बैठक में देश की आर्थिक नीतियों और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है. हालांकि, बैठक में किन प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी, इसकी आधिकारिक जानकारी बैठक के बाद ही सामने आएगी.
ये भी पढ़ें- Haryana Diary: हरियाणा के युवाओं को बड़ी सौगात! CM Nayab Saini का रोजगार वाला Vision
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें