बीआरएबीयू में स्नातक नामांकन के लिए खुला पोर्टल – Hindustan

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक में नामांकन के लिए मंगलवार को फिर से पोर्टल खोल दिया गया। आठ अक्टूबर तक छात्र नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नौ अक्टूबर को मेरिट लिस्ट जारी होगी और 10 से 12 तक ऑनस्पाट एडमिशन होगा।

डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि लोकभवन के निर्देश पर स्नातक में नामांकन का पोर्टल खोला गया है। बीआरएबीयू में अबतक एक लाख 39 हजार छात्रों का दाखिला हो चुका है। दाखिले के लिए इससे पहले छह मेरिट लिस्ट निकल चुकी है और एक बार ऑनस्पाट एडमिशन भी हो चुका है। इसके बाद भी स्नातक में आवेदन करनेवाले 25 हजार छात्र दाखिले से वंचित रह गये थे। ऐसे छात्रों को नामांकन में फिर से मौका देने के लिए दोबारा ऑनस्पाट एडमिशन हो रहा है। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि सभी कॉलेजों को ऑनस्पाट एडमिशन की जानकारी दे दी गई है। स्नातक सत्र 2026-30 में 3 लाख 95 हजार सीटों पर दाखिला लिया जाना है।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

पैट के आवेदन में छात्रों ने गलत कर दिये नाम। बीआरएबीयू में पैट में नाम सुधार के लिए फिर से पोर्टल खोला जायेगा। पैट के नोडल अफसर प्रो. नवेदुल हक ने बताया कि कई आवेदकों ने आवेदन देकर कहा है कि उनके नाम में स्पेलिंग की गलती हो गयी है। आवेदकों को नाम सुधार के लिए एक बार फिर से मौका दिया जायेगा। कुलपति से आदेश लेने के बाद नाम में सुधार के लिए पैट का पोर्टल फिर से खोला जायेगा। पैट में 473 छात्रों ने आवेदन किया है। पैट वर्ष 2025-26 के लिए 272 सीटें तय की गई हैं। पैट में सबसे ज्यादा आवेदन हिन्दी और इतिहास विभाग के लिए आया है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News