Edited By Khushbu Goyal
Credit- News 24 GFX
Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है. इसलिए आज राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया. वहीं राम मंदिर दान चोरी मामले में आज 2 आरोपियों सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव की याचिका पर सुनवाई हुई. इधर आज देशभर में करीब 25000 जगहों पर पूरा वंदे मातरम् गाने का कार्यक्रम है. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
watch | दिल्ली: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास कथित गैंग-रेप की घटना के बाद नेहरू पार्क में पुलिस ने पेट्रोलिंग की। pic.twitter.com/gSFg0a5DHr
The Office of the Chief Electoral Officer (CEO), Delhi, has directed all District Election Officers to organise special voter-enrolment camps at colleges, universities and other educational institutions across Delhi on September 29 and 30 as part of the Special Intensive Revision… pic.twitter.com/HXf3OLqDE7
watch | | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनसंघ नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय पार्क में 'भजन क्लबिंग' में शामिल हुए।
(सोर्स: DD न्यूज) pic.twitter.com/fDFbHNtRrF
यौन उत्पीड़न केस के आरोपी वीरमणि की न्यायिक हिरासत 9 अक्टूबर तक बढ़ी
Gyanesh Kumar must resign within the next 24 hours.
If he doesn’t, we will launch a nationwide agitation from 2nd October, starting in Mumbai.
Let’s celebrate Gandhi Jayanti by reclaiming India 🇮🇳
एस आइ आर से संबंधित विवाद पर जनता में काफी उलझन की स्थिति पैदा हो गई है। विषय को एड्रेस करने की जरूरत है। कंफ्यूजन दूर करने हेतु चुनाव आयोग के द्वारा अविलंब सही स्थिति पर स्पष्टीकरण आना चाहिए। @ECISVEEP
watch | आग पर काबू पा लिया गया है और कोई भी अंदर फंसा नहीं था; सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आस-पास की इमारतों से भी लोगों को बाहर निकाला गया है और कूलिंग का काम चल रहा है: दिल्ली पुलिस https://t.co/xDQQvewD0p pic.twitter.com/swT8eWtlD4
दिल्ली | मॉडल टाउन इलाके में आग लगी। 25 दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: दिल्ली फायर सर्विस
watch मयूरभंज (ओडिशा): खुंटा में पानी से भरी सड़क पर फंसी बोलेरो के ड्राइवर को फायर सर्विस के कर्मचारियों ने बचाया।
(सोर्स: फायर सर्विस विभाग) pic.twitter.com/eQXXwAXM8k
चुनाव आयोग में निर्णय लेने की प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है. आयोग के प्रमुख निर्णयों से संबंधित मीडिया रिपोर्टों के आधार पर जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनावी प्रक्रिया से संबंधित कई निर्णय अन्य दो चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना लिए गए थे. वकील शैलेंद्र मणि त्रिपाठी के द्वारा दायर जनहित याचिका में यह घोषणा करने की भी मांग की गई है कि अन्य दो चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना ज्ञानेश कुमार द्वारा कथित रूप से लिए गए निर्णय, दिशानिर्देश और सॉफ्टवेयर संशोधन असंवैधानिक और शून्य हैं.
राजस्थान नगर निकाय के तहत कोटा जयपुर और जोधपुर नगर निगम में मेयर चुनाव के लिए आज वोटिंग हुई. कोटा नगर निगम का परिणाम आ चुका है और BJP की अनुसुईया गोस्वामी 65 वोट लेकर मेयर बनीं, जबकि कांग्रेस की सुनीता सुमन को 35 वोट मिले.
स्पाइसजेट एयरलाइंस ने दुर्गा पूजा के लिए 22 स्पेशल फ्लाइट्स शुरू करने का ऐलान किया है, जो बड़े शहरों को कोलकाता और बागडोगरा से जोड़ेंगी.
चंडीगढ़ पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल नितिन की उनके घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप मृतक के बेटे अरमान पर लगे हैं, जिसे गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वारदात पारिवारिक विवाद के चलते अंजाम दी गई.
उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा की.
राजस्थान के श्रीगंगानगर में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी समेत तीन महिलाओं को कुचल दिया है. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.
दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के हिंदू कॉलेज की PG की 2 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ हुई और उन्हें जबरन गाड़ी में खींचने की कोशिश की गई. डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट) आकांक्षा यादव के आदेश पर मुखर्जी नगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. आरोपियों की पहचान टाटा सफारी एसयूवी कार सवार 4 युवकों के रूप में हुई, जिनमें से एक दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र मनन है. पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी टाटा सफारी बरामद करके जब्त कर ली है.
IIT बॉम्बे साहिल वाकोडे सुसाइड केस में अनुसूचित जाति आयोग की जांच भी शुरू हो गई है. आयोग के अध्यक्ष ने संस्थान और साहिल के घर जाकर पूछताछ की. मामले में आरोपी प्रोफेसर पर साहिल को अभद्र जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप भी लगा है.
बिहार में जमुई छेड़छाड़ मामले की पीड़िता की मां ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को 24 से 48 घंटे के अंदर पकड़ लिया है. पहले 3 आरोपियों को पकड़ा और फिर एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा. मैं और मेरी बेटी सरकार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं. मुख्यमंत्री ने सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है और बेटी की पढ़ाई में सहयोग का आश्वासन भी दिया है. मेरी बेटी के साथ जो हुआ, वह किसी और की बेटी के साथ नहीं होना चाहिए.
राम मंदिर अयोध्या में दान चोरी मामले में आरोपी सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव की जमानत याचिकाओं पर आज सुनवाई होगी. बीते दिन सुनवाई को आज के लिए टाल दिया गया था. क्योंकि दोनों के वकील कुलशेखर सिंह ने 70000 पेजों की चार्जशीट को स्टडी करने का समय मांगा था.
आज देश के एक करोड़ से ज्यादा लोग 25000 जगहों पर पूरा वंदे मातरम् गाएंगे. इन लोगों में स्टूडेंट्स, टीचर्स, पैरेंट्स और नागरिक शामिल होंगे. राष्ट्रगीत के 150वें वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है. RSS से संबद्ध विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा.
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो गया है और आज कांग्रेस के नेतृत्व में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. CEC पर चुनाव आयुक्त विवेक जोशी और सुखबीर सिंह संधू ने मनमानी करने के आरोप लगाए हैं. 10 महीने में फॉर्म-6 में बदलावों समेत 14 मामलों में लिखित असहमति और आपत्ति दर्ज कराए जाने पर कोई एक्शन नहीं लेने के आरोप लगाए हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301