Azamgarh News: फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकाली गांव में एक सप्ताह पूर्व बिजली पोल के स्टे वायर में करंट उतरने से वृद्ध की मौत हो गई थी। इस घटना के संबंध में निजामाबाद पुलिस ने मृत वृद्ध के पुत्र की तहरीर पर बिजली विभाग के कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चकाली गांव में बिजली पोल के स्टे वायर में उतर रहे करंट से 29 सितंबर की दोपहर को गांव निवासी सुरेंद्र की मौत हो गई थी। मृत सुरेंद्र के पुत्र दीपक सिंह का आरोप था कि हादसे से पहले बिजली विभाग के जेई, एसडीओ और एसएसओ से स्टे वायर में करंट उतरने की शिकायत की गई थी। शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते उसके पिता सुरेंद्र करंट से झुलस कर मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पुत्र दीपक सिंह ने दत्तात्रेय विद्युत सब स्टेशन के जेई और एसडीओ सहित संबंधित लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। दीपक की शिकायत के आधार पर निजामाबाद थाने की पुलिस ने सोमवार की रात बिजली विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ने इस घटना की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह यादव को सौंपी है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
निजामाबाद थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मृत अधेड़ के पुत्र की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play