Chaibasa News: जगन्नाथपुर। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम, 2026 को लेकर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अंबिका कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया, मनरेगा के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता, एसबीएम एवं पेयजल विभाग के संबंधित अधिकारी, प्रखंड समन्वयक, पंचायत सचिव, जेएसएलपीएस के बीपीएम, सपोर्ट टीम, टीआरआई सहित प्रत्येक पंचायत से एक जल सहिया एवं अन्य संबंधित कर्मी शामिल हुए। कार्यशाला का मुख्य संदेश “स्वच्छ ग्राम, स्वस्थ समाज, बेहतर पर्यावरण, समृद्ध भारत” रखा गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रतिभागियों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ठोस कचरे के उचित प्रबंधन, गीला-सूखा कचरा अलग करने, प्लास्टिक कचरे के निस्तारण तथा अन्य अपशिष्टों के वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन की जानकारी विस्तार से दी गई।
अधिकारियों एवं कर्मियों को बताया गया कि कार्यशाला में प्राप्त जानकारी को पंचायत स्तर तक पहुंचाकर ग्रामीणों को कचरा पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
वहीं, बड़ानंदा पंचायत की मुखिया हीरामुनी कराई ने कार्यशाला के दौरान स्कूल-कॉलेजों में वर्मी कंपोस्ट यूनिट के निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राशि के अभाव में संस्थानों में वर्मी कंपोस्ट का निर्माण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द राशि उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि जैविक कचरे का बेहतर प्रबंधन किया जा सके।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play