इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक… दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए श्रेयस अय्यर – Hindustan

भारत की टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में तूफानी शतक जड़ा। श्रेयस अय्यर ने महज 42 गेंदों में सेंचुरी ठोककर अपनी टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कम से कम एक शतक जड़ा है। भारत के लिए श्रेयस से पहले सिर्फ 6 ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ा है।

श्रेयस अय्यर ने सबसे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक ठोका था। 5 फरवरी 2020 को श्रेयस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में वनडे मैच में शतक जड़ा था। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच में श्रेयस के बल्ले से शतक आया था। 25 नवंबर 2021 से यह मैच शुरू हुआ था। वहीं, अब 6 अक्टूबर 2026 को श्रेयस अय्यर ने टी20 इंटरनेशल क्रिकेट में पहला शतक जड़ा है। ऐसे में वह उन सात खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने भारत के लिए हर फॉर्मेट में शतक जड़ा है।

इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे पहले भारत के लिए शतक जड़ने वाले बल्लेबाज सुरेश रैना था। उनके बाद हिटमैन रोहित शर्मा ने ये कमाल किया था। तीसरे नंबर पर नाम केएल राहुल का आता है। उन्होंने भी तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ा है। चौथे पायदान पर विराट कोहली हैं, जिन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने में काफी वक्त लगा था। वहीं, शुभमन गिल ने अपने करियर की शुरुआत में ही इस उपलब्धि को अपने नाम किया था। आखिरी नाम श्रेयस अय्यर से पहले इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल का था। अब श्रेयस भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

1. सुरेश रैना

2. रोहित शर्मा

3. केएल राहुल

4. विराट कोहली

5. शुभमन गिल

6. यशस्वी जायसवाल

7. श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने महज 43 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 6 छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 237.21 का था। महज 42 गेंदों में श्रेयस ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक पूरा कर लिया था। एक समय पर लगा रहा था कि भारत को जीत के लिए थोड़ी मुश्किलों का सामना करना होगा, लेकिन श्रेयस ने ऐसा तूफानी खेल दिखाया कि 172 रनों का लक्ष्य 15वें ओवर में ही टीम इंडिया ने चेज कर लिया। ईशान किशन ने उनका भरपूर साथ दिया, क्योंकि श्रेयस इस मैच में अलग ही रंग में नजर आ रहे थे।

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर ‘खबर नॉन स्टॉप’ से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट ‘कैच न्यूज’ में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद ‘डेली हंट’ में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News