पुलिस लाइन में आज होगी विकसित भारत संकल्प सभा: मोदी की 25 साल की राष्ट्रसेवा का होगा लाइव प्रसारण; मंत्री अ… – Dainik Bhaskar

सोनीपत संकल्प अभियान के अंतर्गत 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता, मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा पर आधारित लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
जनसभा के बाद सेवा ज्योति यात्राओं को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया जाएगा।
पुलिस लाइन ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाली जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता और साथी शामिल होंगे। कार्यक्रम पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उनके संबोधन और कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
अरविंद शर्मा करेंगे सेवा ज्योति यात्राओं का शुभारंभ
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा जनसभा के बाद सेवा ज्योति यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन यात्राओं के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा और सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के संदेश को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए निकलेंगी यात्राएं
जनसभा के बाद पुलिस लाइन से सेवा ज्योति यात्राएं जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना होंगी। इनमें राई, सोनीपत, गन्नौर, गोहाना और खरखौदा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। यात्राएं अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर विकसित भारत के संकल्प और प्रधानमंत्री की राष्ट्रसेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगी।
कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान
कार्यकर्ताओं और साथियों से 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजे पुलिस लाइन, सोनीपत पहुंचने का आह्वान किया गया है। आयोजकों ने सभी से ऐतिहासिक कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने और सेवा ज्योति यात्रा का हिस्सा बनने की अपील की है। कार्यक्रम के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News